[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
बिहार

बिहार में पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान का अंक गणित क्या कहता है?

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: November 8, 2025 1:19 PM
Last updated: November 8, 2025 1:32 PM
Share
SHARE

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को 64.66 फ़ीसदी मतदान के साथ ‘अब तक का सबसे ज्यादा’ मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जहां कुल 3.75 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं।

खबर में खास
सत्ता के विपरीत रहा है ज्यादा मतदानक्या नगद योजनाओं ने किया कामSIR का कितना असर

नहीं भुला जाना चाहिए कि SIR के दौरान मतदाता सोची से लगभग 65 लाख नाम काटे गए इस बार हुए मतदान के 2000 के विधानसभा चुनाव के 62.57 फ़ीसदी मतदान से बेहतर हैं।

2020 के चुनाव में, पहले चरण में 57.29 फीसदी मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान 1998 में 64.6 फीसदी हुआ था।

चुनाव आयोग बढ़े हुए मतदान के लिए अपनी पींठ ठोंक रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 1951 के बाद हुए सर्वाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दे रहे हैं वहीं बीजेपी इसे अपने जीत का संकेत मान रही है लेकिन इसके पीछे की वजह राजनीतिक है या अंकगणितीय?यह बात अभी सवालाओं के घेरे में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान इस बात का सबूत है कि लोगों ने नरेंद्र और नीतीश के ट्रैक रिकॉर्ड पर अपना भरोसा जताया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बढ़े हुए मत प्रतिशत पर कहा कि एनडीए इस चरण में 121 में से लगभग 100 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि इस साल के नतीजे 2010 के चुनाव परिणामों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

चौधरी ने यह भी कह दिया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से हार जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘जैसे 2010 में लालू प्रसाद के परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं जीता था, वैसे ही इस बार भी उनके परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं जीतेगा।’

वहीं, विपक्ष इसे नीतीश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का परिणाम बता रही है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ‘बिहार का युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, हर वर्ग इस सरकार के खिलाफ गुस्से में वोट कर रहा है। गुस्से का वोट हमेशा बदलाव का वोट होता है। बिहार में बदलाव आ रहा है।’

बिहार दौरे से वापस लौटे पत्रकार विश्वदीपक कहते हैं कि निस्संदेह मतदाताओं में आई कमी इस बढ़े हुए मत फीसद की बड़ी वजह है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस बार युवाओं ने जमकर वोटिंग की है। यह वोटिंग रोजगार के मुद्दे पर हुई है या मोदी जी के फेस वैल्यू पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

सत्ता के विपरीत रहा है ज्यादा मतदान

ऐतिहासिक रूप से, बिहार में ज़्यादा मतदान प्रतिशत सत्ता परिवर्तन का संकेत माना जाता है। लोग पारंपरिक रूप से बदलाव की चाहत में मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े होते रहे हैं।1980 में कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार के तीन साल के शासन और राष्ट्रपति शासन के बाद कांग्रेस के पक्ष में मतदान लगभग 7 प्रतिशत बढ़ गया।

1990 में मतदान प्रतिशत 56.3 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया 5.8 प्रतिशत की वृद्धि के कारण जगन्नाथ मिश्रा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी और जनता दल के लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

हालांकि, 2005 में मतदान में 16 फ़ीसदी की गिरावट आई, फिर भी इसने फिर से सत्ता परिवर्तन लाया, और जेडी (यू) के नीतीश कुमार पहली बार सत्ता में आये।

2010 में मतदान प्रतिशत 46.5 प्रतिशत से बढ़कर 52.7 प्रतिशत हो गया, जिससे नीतीश कुमार को उनके आशाजनक कार्यों के कारण मुख्यमंत्री के रूप में एक और मौका मिला और उन्हें “सुशासन बाबू” का नाम दिया गया।

क्या नगद योजनाओं ने किया काम

कुछ राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अनुमानों से विपरीत चुनाव से ठीक पहले नीतीश द्वारा घोषित नकद वितरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने पहले चरण के मतदान में एनडीए के पक्ष में काम किया है खासतौर से महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये डाले जाने से स्थिति बदली है।

यह भी कहा जा रहा है कि एनडीए के भीतर जेडी (यू) के पक्ष में बीजेपी से ज़्यादा वोट पड़े हैं जो चुनावों से पहले पिछड़ता दिख रहा था लेकिन इस बात पर चुप्पी है कि तेजस्वी ने जो खातों में तीस हज़ार रुपए डालने की घोषणा की है क्या उसका असर नहीं हुआ होगा?

यकीनन महिलाओं का मुद्दा और उनका वोट इस चुनाव में महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे हैं चुनाव के पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या काफी उत्साहजनक रही है । ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, १२५ यूनिट तक मुफ्त बिजली ने ज़रूर असर दिखाया होगा पर क्या यह असर इतना व्यापक रहा है कि पांच फीसदी वोट बढ़ा दे?

SIR का कितना असर

विधानसभा चुनावों से महीनों पहले, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण चलाया, जिसके परिणामस्वरूप राज्य की मतदाता सूची में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।एसआईआर के बाद, अंतिम सूची में 7.42 करोड़ पात्र मतदाता शामिल किए गए जो मसौदा सूची में दर्ज 7.24 करोड़ नामों से 18 लाख अधिक थे, लेकिन संशोधन प्रक्रिया से पहले दर्ज 7.89 करोड़ नामों से 47 लाख कम थे।

मगध क्षेत्र में मतदाता आधार औसतन 2.6 प्रतिशत बढ़ा, जिसमें पटना जिले में सबसे ज़्यादा 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जहाँ लगभग 1.6 लाख नए मतदाता जुड़े। शायद यही वजह है कि वहां मतदान फीसद बढ़ा। नहीं भूलना चाहिए 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, इन 121 सीटों पर मुकाबला सबसे कड़े मुकाबलों में से एक साबित हुआ।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दलों वाले महागठबंधन ने 61 सीटें जीतकर मामूली बढ़त हासिल की। भाजपा और जद (यू) के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 59 सीटों के साथ उसके ठीक पीछे रहा। बढ़े हुए मत फीसद में इस चरण में सीटों का फासला ज़्यादा हो तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण में 64.46 प्रतिशत वोटिंग, बेगूसराय में सबसे अधिक

TAGGED:BJPCongressjduLatest_NewsRJD
Previous Article Ex MLA Brihaspat Singh पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
Next Article Parliament Winter session 1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

सरकार ने बढ़ाई जमीन गाइडलाइन दर, कांग्रेस बोली- आ जाएगी आर्थिक मंदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के जमीन की गाइडलाइन दर 10 से 100 प्रतिशत…

By Lens News Network

ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है- IAF, राजनाथ बोले- भारत की सेनाओं की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी

दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor is…

By Lens News Network

दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने वाले IRS अफसर ने क्यों दिया इस्तीफा?

नई दिल्ली। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में पदस्थ रहे एक चर्चित अफसर ने नौकरी से…

By Lens News Network

You Might Also Like

Basavaraju
छत्तीसगढ़

माओवादियों का बयान साजिश, शहीद नहीं आतंक और हिंसा के युग का मुख्य सूत्रधार था बसवराजू: बस्तर आईजी

By दानिश अनवर
अन्‍य राज्‍य

प्रयागराज में सरेराह ताबड़तोड़ चाकू मारकर पत्रकार की हत्या

By आवेश तिवारी
Marine Drive
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में ‘मरीन ड्राइव’ के लिए उजड़ती बस्ती, कांग्रेस बोली- अंधेर नगरी चौपट राजा

By Lens News
ratan dubey murder case
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, NIA ने रतन दुबे हत्याकांड मामले में की गिरफ्तारी

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?