[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने डिप्टी CM अरुण साव पर भतीजे की तेरहवीं में PWD के 97 लाख रुपए भुगतान का लगाया आरोप, विभाग ने बताया भ्रामक

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 8, 2025 8:05 PM
Last updated: November 8, 2025 8:05 PM
Share
Arun Sao
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने भतीजे की तेरहवीं के आयोजन में PWD विभाग के कोष से करीब 97 लाख रुपए खर्च करवाए।

इन आरोपों को भाजपा ने पूरी तरह गलत बताया। दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी ने भी इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि यह जानकारी भ्रामक है। ऐसा कोई भुगतान विभाग ने नहीं किया है।

कांग्रेस ने दो बिलों की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अरुण साव पर निशाना साधा।

पीडब्ल्यूडी को किराया हाउस की तरफ से दिया गया बिल।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तरफ से किए गए पोस्ट में कहा गया, ‘अरुण साव जी, क्या आप जनता के पैसे को अपनी निजी संपत्ति समझते हैं? आपने किस अधिकार से अपने भतीजे की तेरहवीं पर 97 लाख रुपए PWD विभाग के कोष से खर्च करवाए? क्या जनता का खून-पसीने का पैसा अब नेताओं के पारिवारिक कार्यक्रमों पर लुटाया जाएगा?’

कांग्रेस ने आगे कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है, जगह-जगह गड्ढे हैं और लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, जबकि सरकार जनता के टैक्स के पैसे को निजी आयोजनों में खर्च कर रही है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया, ‘क्या सत्ता जनता की सेवा का माध्यम रह गई है या नेताओं के पारिवारिक ऐशो-आराम का साधन बन चुकी है?’

कांग्रेस के इस आरोप के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा। कई यूज़र्स ने सरकार से जवाबदेही की मांग की, वहीं भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस हमेशा निराधार आरोप लगाती है। साहू समाज में अंत्येष्टि पर सात्विक भोज का आयोजन होता है। उसमें 97 लाख खर्च करने जैसी बात पूरी तरह गलत है। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रही है।’

इस बीच विवाद बढ़ता देख पीडब्ल्यूडी की ओर बेमेतरा के कार्यपालन अभियंता डी. के. चंदेल ने इन आरोपों को भ्रामक बताया। पीडब्ल्यूडी के पत्र में लिखा गया कि सोशल मीडिया में जो जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। लोक निर्माण विभाग द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के पारिवारिक कार्यक्रम में लगाए गए टेंट कार्य का कोई भी भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया गया है। इस तरह की गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : वन मंत्री पर मारपीट का आरोप लगाने वाले खानसामे ने की पुलिस से शिकायत, केदार कश्यप बोले – कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही

TAGGED:ChhattisgarhTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Amit Shah सीसीटीवी पर टेप चिपका देते हैं अमित शाह, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप
Next Article Demonetisation नोटबंदी को क्यों याद नहीं करती सरकार?
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

बीज विधेयक-2025 के विरोध में खड़ी हुई किसान सभा

नई दिल्‍ली। ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) ने केंद्र की NDA सरकार द्वारा लाए जा…

By Lens News Network

बिहार के प्रवासी मजदूरों की दुविधाः वोट दें या नौकरी पर लौटें

अब जबकि बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार पूरे शबाब पर है, कुछ मुद्दे नाटकीय…

By पत्रलेखा चटर्जी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को युवक ने मारे थप्पड़, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ है। सीएम रेखा गुप्ता आज…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

Vikas Sheel
छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की रेस में अचानक विकास शील का नाम, फिलीपींस में एशियाई विकास बैंक की जिम्मेदारी छोड़ लौटे भारत, पत्नी निधि छिब्बर भी नीति आयोग से हटीं

By दानिश अनवर
Rahul Gandhi
देश

राहुल गांधी की जान को खतरा! कांग्रेस को देनी पड़ी सफाई, जानें क्‍या है मामला?

By Lens News Network
CREDAI Expo
छत्तीसगढ़

अरुण साव ने कहा – देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है रायपुर

By Lens News
Rourkela train derailed
अन्‍य राज्‍य

राउरकेला-रांची रेल मार्ग पर हादसा, पटरी से उतर कर बिखर गई मालगाड़ी

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?