[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘गरबा से दूर रहें मुस्लिम युवा’, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जारी किया फरमान
दुनिया की सबसे पुरानी विष्णु प्रतिमा छत्तीसगढ़ में पर आम लोग जानते नहीं
कांग्रेस में संगठन विस्तार पर फोकस, छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों में AICC ऑब्जर्वर नियुक्त
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : शाहरुख, विक्रांत, मोहनलाल के अलावा बाल कलाकारों का भी रहा जलवा
मानहानि कानून अपराधमुक्‍त करने का समय आ गया है : सुप्रीम कोर्ट
सौम्या चौरसिया की 16 प्रॉपर्टी EOW ने की अटैच
जिस जज ने चार पत्रकारों को राहत दी वह नहीं करेंगे परंजॉय गुहा ठाकुरता की सुनवाई
माओवादियों की आधी लीडरशिप खत्म
अयोध्‍या में बाबरी के बदले बनने वाली मस्जिद का नक्‍शा ही खारिज, अब तक एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी…
छत्तीसगढ़ में पढ़ रहे विदेशी छात्र की इलाज के दौरान मौत
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
स्क्रीन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : शाहरुख, विक्रांत, मोहनलाल के अलावा बाल कलाकारों का भी रहा जलवा

Lens News Network
Last updated: September 23, 2025 7:40 pm
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Share
71st National Film Awards
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्‍ली। National Film Awards: आज 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्‍मानित किया। विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

खबर में खास
बाल कलाकारों ने मनवाया लोहाजानिए किस कैटेगिरी में कौन सी फिल्‍म

वहीं रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दिया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल को इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़ा गया। बता दें, 2023 के इन पुरस्कारों की घोषणा 1 अगस्त को हुई थी और कोरोना के कारण दो साल की देरी से यह समारोह हो रहा है।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में जीवन भर के योगदान के लिए दिया जाता है। मोहनलाल पहले भी कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पुरस्कार जीत चुके हैं। यह सम्मान उनके शानदार अभिनय और अविस्मरणीय किरदारों से भरे करियर का एक और मील का पत्थर है।

इस पुरस्कार के साथ वे उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हो गए, जिन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मोहनलाल ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से न केवल मलयालम, बल्कि भारतीय और वैश्विक सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

बाल कलाकारों ने मनवाया लोहा

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में न केवल बड़े सितारों ने सुर्खियां बटोरीं, बल्कि बाल कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आइए जानते हैं कि किन बाल कलाकारों को किन फिल्मों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मराठी फिल्म ‘नाल 2’ के लिए त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया। खास बात यह है कि श्रीनिवास पोकले को यह राष्ट्रीय पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, मराठी फिल्म ‘जिप्सी’ के लिए कबीर खंडारे को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तेलुगु फिल्म ‘गांधी और चेट्टू’ के लिए सुकृति वेणी बंद्रेड्डी को भी सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार दिया गया।

जानिए किस कैटेगिरी में कौन सी फिल्‍म

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: मोहनलाल

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: भगवंत केसरी

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: वश

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: पार्किंग

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: उल्लोझुक्कू

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: द रे ऑफ होप

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव (छलिया, जवान)

सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक: प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: द केरल स्टोरी

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैम बहादुर

विशेष उल्लेख: एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम आर राधाकृष्णन)

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: एनिमल (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता (असम)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: हनु-मैन (तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ गीत: बलगम (द ग्रुप, तेलुगु)

गैर-फीचर श्रेणी

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नेकल – क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ संपादन: मूवी फोकस (अंग्रेजी)

यह भी देखें : मानहानि कानून अपराधमुक्‍त करने का समय आ गया है : सुप्रीम कोर्ट

TAGGED:71st National Film AwardsLatest_News
Previous Article Supreme Court मानहानि कानून अपराधमुक्‍त करने का समय आ गया है : सुप्रीम कोर्ट
Next Article कांग्रेस में संगठन विस्तार पर फोकस, छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों में AICC ऑब्जर्वर नियुक्त

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

मैनपाट में ढाई दिन तक शराब पर पाबंदी, बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के चलते ड्राई डे घोषित

अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले के मैनपाट में 7 जुलाई से 9 जुलाई की दोपहर तक ड्राई…

By Lens News

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे की हुंकार-मराठा आरक्षण मिलने तक नहीं छोड़ेंगे मुंबई!

मुंबई। maraatha aarakshan aandolan : महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण की मांग फिर से जोर पकड़…

By अरुण पांडेय

Indian Army Agniveer Answer Key 2025 : ऐसे करें डाउनलोड, जाने स्टेप्स

द लेंस डेस्क। भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर भर्ती 2025 की सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE)…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

PM Modi Manipur visit
देश

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, राजभवन में बीजेपी नेताओं की बैठक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

By अरुण पांडेय
Lens Abhimat
छत्तीसगढ़

लेंस अभिमत : आश्वासन नहीं चिकित्सा शिक्षा के अमले को कसना होगा

By दानिश अनवर
Bhupesh Question on Pahlgam
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश ने कहा- इंटेलिजेंस फेल, पहलगाम हमले की जिम्मेदारी कौन लेगा?

By Lens News
Chaitanya Baghel
छत्तीसगढ़

चैतन्य बघेल के खिलाफ ED ने पेश किया चालान, अब EOW करेगी गिरफ्तार

By दानिश अनवर
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?