[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
सरकारों के चहते, सीबीआई के दागी कर रहे दनादन फैसले
दहेज प्रताड़ना के बीच बेटी की संदिग्ध मौत, शरीर में मारपीट के चोट के निशान पर पुलिस बता रही खुदकुशी, पिता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने की SSP से की शिकायत
रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने 7 IPS बनाएंगे ड्राफ्ट
सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्‍ट्रपति, 452 वोट मिले, विपक्षी उम्‍मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत
नक्सली IED विस्फोट में शहीद ASP आकाश राव की पत्नी बनेंगी DSP, CG कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब कांग्रेस पर ही छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप, डिप्टी CM ने पूर्व मंत्री पर साधा निशाना, कहा – फर्जी वोटर्स जाएंगे जेल
नक्सल मोर्चे पर आखिरी वार के लिए यूनिफाइड कमांड की बैठक, CM बोले – ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की तैयारी
नेपाल में तख्तापलट, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व PM की पत्नी को जिंदा जलाया, जिस DSP ने गोली चलाने का आदेश दिया उसे भीड़ ने मार डाला
बिलासपुर में फर्जी EWS प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने वाली तीन छात्राओं का दाखिला रद्द
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: भारत को आज मिलेगा 17वां उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

देशभर में मानसून का कहर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में भारी बारिश का रेड अलर्ट

पूनम ऋतु सेन
Last updated: July 26, 2025 12:00 pm
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Share
monsoon alert
SHARE

द लेंस डेस्क। भारत के कई हिस्सों में मानसून (monsoon alert) ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि 13 अन्य राज्यों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। monsoon alert

खबर में खास
मध्य प्रदेश में बाढ़ का खतरा, सड़कें और पुल बंदहिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाहीदिल्ली में मौसम का हालराजस्थान में मानसून फिर होगा सक्रियइन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टहल्की बारिश और आंधी का भी अनुमान

मध्य प्रदेश में बाढ़ का खतरा, सड़कें और पुल बंद

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश ने कहर बरपाया। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोलने पड़े। इससे नदी-नालों में उफान आ गया और कई पुलों पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के अनुसार, शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं ठप हो चुकी हैं। इस मानसून सीजन में अब तक बादल फटने की 25, भूस्खलन की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन आपदाओं में 153 लोगों की जान जा चुकी है और 1436 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन तेज हवाएं और आंधी चलने की आशंका है। दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

राजस्थान में मानसून फिर होगा सक्रिय

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश थमी हुई है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। लेकिन मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। अगले सात दिनों (27 से 31 जुलाई) में राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 25 से 31 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कोंकण और सौराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश और केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में 25-29 जुलाई तक भारी बारिश गिरने की संभावना है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भी मूसलाधार बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

हल्की बारिश और आंधी का भी अनुमान

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में हल्की-छिटपुट बारिश का भी पूर्वानुमान जताया है। उत्तर-पश्चिम, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत में 25 से 31 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इसके अलावा, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की भी आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।मानसून ने राहत जरूर दी है लेकिन मुश्किलें भी बढ़ाई है। इस साल मानसून ने देश के कई हिस्सों में पानी की किल्लत को दूर किया और गर्मी से राहत दी। बांधों में पानी का स्तर बढ़ा, जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याएं भी खड़ी की हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

TAGGED:HEAVY RAIN ALERTIMDMONSOON ALERTTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article MP Ki Baat धनखड़ और मोदी-शिवराज का याराना
Next Article Maldives modi visit भारत ने मालदीव को दी 4,850 करोड़ की मदद,मोदी राष्ट्रीय दिवस में होंगे शामिल

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

समाजवाद और पंथ निरपेक्ष शब्दों पर चोट संविधान बदलने के बराबर!

आरएसएस और बीजेपी नेताओं के बाद अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने भी इमरजेंसी के दौरान…

By Editorial Board

The Lens Podcast 11 May 2025 | सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें | The Lens | The Lens | The Lens

By Amandeep Singh

पूर्व सीएम ने गृहमंत्री को क्यों कहा ‘मसखरा’?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोशल मीडिया में एक पोस्ट…

By Lens News

You Might Also Like

Violence in West Bengal
देश

वक्फ कानून के विरोध में हिंसा पर ममता ने कहा- केंद्र सरकार दे जवाब

By आवेश तिवारी
British Parliamentary Committee
देश

ब्रिटिश संसदीय समिति की ‘अंतरराष्ट्रीय दमन’ रिपोर्ट में 12 देशों के साथ भारत भी आरोपी

By आवेश तिवारी
Operation Sindoor
देश

ऑपरेशन सिंदूर : चीन दे रहा था पाकिस्तान को लाइव अपडेट,  तुर्किए ने ड्रोन के साथ पायलट भी भेजे

By Lens News Network
bihar katha
लेंस रिपोर्ट

बिहार चुनावी रंग: मंत्रियों को जनता ने दौड़ाया वहीं सत्ताधारी पार्टी के नजदीकी दबंग नेता हो रहे अदालत से बरी

By राहुल कुमार गौरव
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?