[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
NIA ने सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी
1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र
बिहार में पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान का अंक गणित क्या कहता है?
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
क्या स्टील प्लांट्स को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाया गया आम जनता का बिजली बिल?
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?
NEET PG 2025 काउंसलिंग में बदलाव,चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच
अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

16 महीने पहले पार्टी के खिलाफ जाने वाले यूपी के 3 विधायकों को सपा ने अब पार्टी से निकाला, इनमें से एक ने तो पहले ही दे दिया था इस्तीफा

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 23, 2025 12:05 PM
Last updated: June 23, 2025 12:39 PM
Share
SAMAJWADI PARTY
SAMAJWADI PARTY समाजवादी पार्टी ने क्रॉस वोटिंग के आरोपी तीन विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

7 ने की थी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, 4 को फिलहाल छोड़ा

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी ( SAMAJWADI PARTY ) ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में भाजपा कैंडिडेट संजय सेठ के पक्ष में वोटिंग करने वाले 7 विधायकों में से तीन विधायकों राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी से निकाल दिया है। इनमें से मनोज पांडेय ने लोकसभा चुनाव से पहले ही सपा छोड़ दी थी। लेकिन, पार्टी ने अब इन तीनाें को को पार्टी से बर्खास्त किया है। करीब 14 महीने से पार्टी इनके वापसी का इंतजार कर रही थी, लेकिन जब 16 महीने बाद भी इन्हें भाजपा खेमे से वापस लाने में पार्टी नाकाम रही तो आखिरकार इन्हें पार्टी से निकाल दिया।

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। इनमें से तीन को पार्टी ने निकाल दिया है, लेकिन बचे 4 को फिलहाल छोड़ दिया है। इन पर फैसला डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिया जाएगा।

जानकारों का मानना है कि मनोज पांडे सहित ये तीनों नेता राज्यसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा के खेमे में हैं। लोकसभा चुनाव में मनोज पांडे के रायबरेली से भाजपा के उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी। तब प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मनोज पांडे के घर तक गए थे, लेकिन उसके बाद भी पार्टी ने उन्हें नहीं निकाला।

सोशल मीडिया एक्स पर पार्टी ने लिखा है कि विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को ‘उनकी सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, कारोबारी विरोधी , नौकरीपेशा विरोधी और पीडीए विरोधी विचारधारा का समर्थन करने के कारण’ निष्कासित कर दिया।

हमेशा के लिए निष्कासन

पोस्ट में लिखा है कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूरी हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहां रहें, विश्वसनीय रहें।

लोकसभा चुनाव में भाजपा से मनोज पांडेय को मिला था धोखा

मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी थी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से वह भाजपा के खेमे में आ गए थे। लोकसभा चुनाव के पहले रायबरेली सीट से इस बात के भी संकेत मिल रहे थे कि हो सकता है कि मनोज पांडेय को ही टिकट दे दिया जाए। बाद में उनकी जगह दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से टिकट मिला। गजब यह था कि मनोज पांडेय ने दिनेश प्रताप सिंह की सभाओं से दूरी बनाई थी। उनकी नाराजगी को देखकर अमित शाह उनसे मिलने के लिए घर गए थे।

TAGGED:AKHILKESH YADAVSAMAJWADI PARTYTop_News
Previous Article इंडिगो के अधिकारियों ने ट्रेनी पायलट को कहा कि तुम उड़ान के लायक नहीं चप्पल सीलो, एफआईआर दर्ज
Next Article BIHAR KATHA बाढ़ से निपटने के लिए कितनी तैयार है बिहार सरकार ?
Lens poster

Popular Posts

संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का निधन

रायपुर। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रचारक शांताराम सर्राफ का 94 वर्ष की आयु में…

By Lens News

पीएम मोदी के ‘पानी और खून एक साथ नहीं’ वाले बयान पर कटाक्ष, मेडिकल कॉलेज के असिस्‍टेंट प्रोफेसर 15 दिन के लिए सस्‍पेंड

रायपुर। दुर्ग के श्री शंकरा चार्य मेडिकल कॉलेज के असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र सिंह तिवारी…

By Lens News

दीघा से मैदान में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम, जानिए उनके बारे में

पटना। महागठबंधन ने  पटना की दीघा सीट से दिव्या गौतम को अपना प्रत्याशी घोषित किया…

By Lens News

You Might Also Like

NDA Bihar bandh
अन्‍य राज्‍य

मां… अब 4 सितंबर को बीजेपी का बिहार बंद

By अरुण पांडेय
ration shop
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक साथ दिया जाएगा तीन महीने का राशन

By Lens News
Modi K Man ki Bat
देश

मन की बात में मोदी बोले- कश्‍मीर में शांति दुश्‍मनों को रास नहीं आ रही

By Lens News Network
Iran-Israel
दुनिया

ईरान का इजरायली सैन्य मुख्यालय पर मिसाइलों से हमला, आयरन डोम पर उठे सवाल

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?