[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
NIA ने सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी
1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र
बिहार में पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान का अंक गणित क्या कहता है?
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
क्या स्टील प्लांट्स को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाया गया आम जनता का बिजली बिल?
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
आइसलैंड में तीन मच्‍छरों का मिलना, जलवायु परिवर्तन का कितना बड़ा संकेत है?
NEET PG 2025 काउंसलिंग में बदलाव,चॉइस भरने की आखिरी तारीख बढ़ी
अस्पताल के बाहर कचरे डिब्बे के पास 5-6 माह का भ्रूण मिला, पुलिस कर रही CCTV से जांच
अब हर टेक कंपनी को माननी होंगी Do No Harm गाइडलाइंस, भारत सरकार का फैसला
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

4 राज्यों में 5 विस ​​उपचुनाव के नतीजे:  गुजरात में बीजेपी और आप को एक-एक सीट, कालीगंज में टीएमसी और नीलांबुर में कांग्रेस विजयी

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 23, 2025 1:35 PM
Last updated: June 23, 2025 7:53 PM
Share
by-elections Results
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के गढ़ गुजरात में दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया। जहां गुजरात की दो सीटों पर हुए चुनाव में एक सीट आम आदमी पार्टी तो दूसरी भाजपा के खाते में गई है। वहीं पंजाब की लुधियाना वेस्‍ट सीट भी आप के खाते में गई है।

गुजरात विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के कीर्ति पटेल को 17,554 वोटों के अंतर से शिकस्‍त दी। दूसरी तरफ, कडी सीट पर बीजेपी ने बाज़ी मारी। यहां राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार को 38,904 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

केरल की नीलांबुर सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने CPI (M) के एम. स्वराज को 11,077 वोटों से मात दी। इस सीट पर आर्यदान को कुल 77,737 वोट मिले, जबकि BJP चौथे स्थान पर रही।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज पर तृणमूल कांग्रेस की अलीफा अहमद ने बीजेपी के आशीष घोष और कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख को 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर जीत का परचम लहराया।

पंजाब के लुधियाना उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा को 24,919 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भरत भूषण आशु को 18,894 वोट प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जीवन गुप्ता को 15,105 और शिरोमणि अकाली दल के परुपकार सिंह घुम्मन को 5,253 वोट मिले। AAP ने कांग्रेस पर 6,025 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल की।

पंजाब में भूपेश बघेल नहीं कर पाए कमाल

दूसरी ओर, कांग्रेस पूरी तरह बिखरी नजर आई। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी में समन्वय की कमी साफ दिखी। उम्मीदवार भरत भूषण आशु की उम्मीदवारी पर सवाल उठे। प्रचार के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी अनुपस्थिति ने कांग्रेस की अंदरूनी कमजोरियों को उजागर कर दिया। इस उपचुनाव की हार ने पंजाब में कांग्रेस की कमजोर होती राजनीतिक पकड़ को और स्पष्ट कर दिया।

गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली हार की जिम्‍मेदारी, इस्‍तीफा

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा, “उपचुनाव के परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे, इसलिए मैं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।” गोहिल को जून 2023 में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

I am very proud to be a disciplined soldier of India' s oldest and ofcourse, the best political party of India.
I have worked hard and always endeavoured to (do) and give the best to our Party. Unfortunately, we have not succeeded today. We have lost the Visavadar and Kadi… pic.twitter.com/gwwQChD87a

— Shaktisinh Gohil MP (@shaktisinhgohil) June 23, 2025

राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उनके इस्तीफे से गुजरात की सियासत में हलचल मच गई है और कांग्रेस के भीतर नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गोहिल के इस्तीफे के बाद अहमदाबाद की दाणीलीमड़ा सीट के विधायक शैलेष परमार को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति तक परमार यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। भावनगर के रहने वाले गोहिल गुजरात में कांग्रेस की अंतिम सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

TAGGED:by-elections ResultsLatest_News
Previous Article BIHAR KATHA बाढ़ से निपटने के लिए कितनी तैयार है बिहार सरकार ?
Next Article Sachin Pilot छत्तीसगढ़ पहुंचे सचिन पायलट, बोले- दिल्ली से चल रही सरकार, बैठक कर मानसून सत्र की रणनीति बनाएंगे
Lens poster

Popular Posts

रायपुर की रहवासी कॉलोनियों में गुंडों का आतंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (RAIPUR CITY)में गुंडे-बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।…

By Lens News

विपक्ष सवाल पूछता रहा, मोदी कांग्रेस और नेहरू को कोसते रहे

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के दोनों सदनों में हुई लंबी चर्चा में सरकार और विपक्ष…

By Editorial Board

The Bengal Files : सिनेमा घरों में बवाल लेकिन यूटूयूब पर लॉन्च ट्रेलर में क्‍या है?

कोलकाता। 1946 के कलकत्ता दंगों और नोआखाली नरसंहार पर आधारित फिल्‍म 'The Bengal Files' का…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Mallikarjun Kharge Letter To PM Modi
देश

छुपाया न जाए आगामी जातिगत जनगणना का आंकड़ा, खरगे ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में और क्‍या कहा…

By Lens News Network
BJP on Nepal
देश

जेपी नड्डा से इजाजत लेकर ही नेपाल पर बोलें पार्टी के नेता…, भाजपा आलाकमान का सख्त आदेश

By आवेश तिवारी
Man slaps fellow passenger in indigo flight
देश

फ्लाइट में देरी पर यात्री ने पैनिक अटैक से जूझ रहे युवक को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर क्राइम ब्रांच का छापा, 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?