[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कांग्रेस ने डिप्टी CM अरुण साव पर भतीजे की तेरहवीं में PWD के 97 लाख रुपए भुगतान का लगाया आरोप, विभाग ने बताया भ्रामक
सीसीटीवी पर टेप चिपका देते हैं अमित शाह, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप
रैपिडो बाइक चालक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस थाने पहुंची महिला
राष्ट्रीय मुक्तिबोध नाट्य समारोह 12 नवंबर से, साथ में चित्रकार अवधेश बाजपेयी की कृतियों की प्रदर्शनी भी
NIA ने सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी
1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र
बिहार में पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान का अंक गणित क्या कहता है?
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
क्या स्टील प्लांट्स को फायदा पहुंचाने के लिए बढ़ाया गया आम जनता का बिजली बिल?
बिजली निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर्स फेडरेशन ने कसी कमर, विधेयक वापस वापस लेने की मांग
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

दुनिया के कई देशों ने मनाया योगा दिवस, भारत ने बनाए दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 21, 2025 8:40 PM
Last updated: June 21, 2025 11:58 PM
Share
world yoga day
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत समेत दुनिया भर में सामूहिक योग अभ्‍यास का आयोजन किया गया। गुजरात और आंध्र प्रदेश ने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया। गुजरात के वडनगर में दो हजार लोगों ने दो मिनट नौ सेकेंड तक भुजंगासन करके यह उपलब्धि हासिल की। वहीं आंध्र प्रदेश ने दो रिकॉर्ड बनाए। यहां तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं 22,000 आदिवासी छात्रों ने एक साथ 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार यह उपलब्धि हासिल की।

खबर में खास
पीएम मोदी ने क्‍या कहायोगा के लिए बुलाए आदिवासी बच्‍चों का वीडियो वायरल

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापट्टनम में उपस्थित थे, जहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ” योग को वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है, यह भारत के सांस्कृतिक प्रभाव का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने क्‍या कहा

विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन लाख लोगों के साथ योग सत्र में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने योग को “वन अर्थ, वन हेल्थ” के वैश्विक संकल्प के रूप में स्थापित करने और इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने कहा कि योग सभी सीमाओं, पृष्ठभूमियों, उम्र और शारीरिक क्षमताओं से परे है, जो मानवता को स्वास्थ्य, शांति और चेतना से जोड़ने वाला अनमोल उपहार है। उन्होंने विशाखापत्तनम को प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम बताते हुए, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

मोदी ने बताया कि योग ने विश्व के हर कोने में अपनी पहुंच बनाई है और यह स्वास्थ्य व शांति का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियों से लेकर एवरेस्ट की चोटियों और समुद्र की विशालता तक, योग का संदेश एक ही है – यह सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि मानव कल्याण के लिए एक साझा प्रयास है।

योगा के लिए बुलाए आदिवासी बच्‍चों का वीडियो वायरल

For Modi's International Yoga Day event in Visakhapatnam, Chandrababu Naidu & Pawan Kalyan brought Children from Tribal areas a day earlier

And forced them to Sleep overnight without even Basic facilities. Sh@me on them 😡 #InternationalYogaDay

pic.twitter.com/iDGNruBR9T

— 𝗩eena Jain (@DrJain21) June 21, 2025

आंध्र प्रदेश में योगा कार्यक्रम के लिए बुलाए गए आदिवासी बच्‍चों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। तेलगू भाषा में वीडियो में किसी पुरुष की आवाज है। वीडियो में यह दिख रहा है कि बड़ी संख्‍या में स्‍कूली बच्‍चे जमीन पर लेटे हैं। वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि विशाखापत्तनम में मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण एक दिन पहले आदिवासी क्षेत्रों से बच्चों को लेकर आए थे और उन्हें बुनियादी सुविधाओं के बिना ही रात भर सोने के लिए मजबूर किया। द लेंस स्‍वतंत्र रूप से इस वीडियो और उसमें किए जा रहे दवों की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि राज्य ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए हैं। विशाखापत्तनम में तीन लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, लगभग 22,000 आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार करके एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे आंध्र प्रदेश में 2.45 करोड़ लोगों ने योग में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया।

TAGGED:IndiaPM ModiTop_Newsworld yoga day
Previous Article Media Protocal सरकार ने वापस लिया मीडिया प्रोटोकॉल का आदेश
Next Article Sachin Pilot Chhattisgarh visit सचिन पायलट टटोलेंगे कांग्रेस पार्टी की नब्‍ज, दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर, करेंगे मैराथन बैठक
Lens poster

Popular Posts

स्पाइसजेट स्टाफ से मारपीट करने वाले सैन्य अधिकारी पर एफआईआर

लेंस डेस्‍क। श्रीनगर हवाई अड्डे पर 26 जुलाई को दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान…

By अरुण पांडेय

शिक्षक को थप्पड़ मारने के मामले में ABVP ने बनाई जांच समिति

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 16 अक्टूबर को एक शिक्षक…

By आवेश तिवारी

आखिरी कारोबारी दिन 900 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी दिखाई उछाल  

द लेंस डेस्क। STOCK MARKET: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को भारतीय शेयर…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Rajyotsav 2025
छत्तीसगढ़

CM साय ने 1 नवंबर को अमृत रजत महोत्सव के लिए PM Modi को दिया न्यौता

By दानिश अनवर
Darjeeling Landslide
देश

दार्जिलिंग में भारी बारिश से भूस्खलन, अब तक 18 की मौत, सिक्किम में भी रेड अलर्ट

By अरुण पांडेय
UPI Payment Limit
अर्थ

UPI से अब 10 लाख तक की Payment, बढ़ा दी गई लिमिट

By अरुण पांडेय
ANIL AMBANI RAID
देश

ब्रेकिंग : अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के कई ठिकानों पर रेड

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?