[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
अनियमित कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, दिसंबर में करेंगे महाआंदोलन
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बीमार, हैदराबाद में चल रहा इलाज
ब्रेकिंग – बीजापुर में जवानों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी
हमारी तीजन बीमार हैं… PM ने सुध ली लेकिन CM ने नहीं
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने गिराया हाइड्रोजन बम, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा
20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल
IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र के समान मिलेगा DA, 1 जुलाई से होगा प्रभावी
अमेरिका के लुईविल एयरपोर्ट पर UPS कार्गो प्लेन क्रैश, 7 लोगों की मौत
मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन की चपेट में आए कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगाया 62 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, चैनल ने वीडियो हटाया
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

अब किरण सिंहदेव की होगी अपनी कार्यकारिणी, जल्द बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: June 18, 2025 11:17 AM
Last updated: June 18, 2025 1:32 PM
Share
BJP
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति और फिर विधायक दल की बैठक होगी। इन दोनों ही बैठकों में भाजपा की नई कार्यकारिणी पर भी मंथन होगा। किरण सिंहदेव 21 दिसंबर 2023 से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं, लेकिन उनके अध्यक्ष बनने के बाद से करीब डेढ़ साल बीत गए, लेकिन अब तक भाजपा की कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। कई बार कोशिशें हुईं, लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से सहमति नहीं बनी, जिसके बाद कार्यकारिणी नहीं बनाई जा सकी। किरण सिंहदेव अभी पुरानी कार्यकारिणी के साथ ही काम कर रहें हैं, जो डिप्टी सीएम अरुण साव के अध्यक्ष रहने के दौरान बनाई गई थी।

खबर में खास
संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम की समीक्षाकांग्रेस में भी पुरानी कार्यकारिणी से ही चल रहा काम

दिसंबर 2023 से भाजपा की सरकार बनने के बाद पुरानी कार्यकारिणी के कुछ चेहरे मंत्रीमंडल में शामिल हुए तो वहीं कुछ चेहरे करीब तीन महीने पहले जारी किए गए निगम-मंडल-आयोग की लिस्ट के बाद अब नई जिम्मेदारी संभाल रहें हैं। ऐसे में अब कार्यकारिणी गठन को लेकर तैयारी हो चुकी है।

बुधवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होने अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंचे हैं। ऐसे में इस बार भाजपा संगठन की तरफ से जो संकेत मिल रहें हैं, उसमें यह बात सामने आई कि संगठन का विस्तार करने की अनुमति लेकर प्रभारी पहुंचे हैं।

संगठन को लेकर जो सबसे अहम दावा किया गया है, वह यह है कि संगठन में काम करने वालों को अन्य जिम्मेदारियों से बिल्कुल अलग रखा जाएगा। कार्यकारिणी में किनको-किनको शामिल किया जाएगा और किन प्रकोष्ठ में  किसको जिम्मेदारी दी जाएगी, इस पर अंतिम फैसला प्रदेश अध्यक्ष की राय पर संगठन लेगा।

संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम की समीक्षा

केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अभियान ‘संकल्प से सिद्धि’ नाम दिया गया है, जो 9 जून से शुरू हुआ है और 21 जून तक चलेगा। पहले कार्यसमिति और फिर विधायक दल की बैठक में इस पर भी समीक्षा होगी। इस कार्यक्रम में योग शिविर, चौपाल कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा विकसित भारत का संकल्प और मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान

कांग्रेस में भी पुरानी कार्यकारिणी से ही चल रहा काम

दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी कांग्रेस में भी जुलाई 2023 में दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद से अब तक कांग्रेस की भी कार्यकारिणी नहीं बन सकी। दीपक बैज भी पुरानी कार्यकारिणी पर ही काम कर रहे हैं। इस बीच तीन चुनाव हुए, जिसमें विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी का हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद भी अब तक कार्यकारिणी को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं हो सका। कांग्रेस में दीपक बैज ने सिर्फ प्रभारी महामंत्री के तौर पर मलकीत सिंह गैंदू को पदस्थ करने के साथ कुछ जिलों में अध्यक्ष बदले हैं, लेकिन अब तक बड़े स्तर पर कांग्रेस में कार्यकारिणी को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका।

TAGGED:BJPBJP Legislative Party MeetingCHHATTISGARH BJPKiran Singh DeoState Working CommitteeTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Kuppam 80 हजार के कर्ज के लिए ऐसी यातना!
Next Article Naxal Encounter जनवरी में गरियाबंद में मारे गए 1 करोड़ के ईनामी चलपति की पत्नी आंध्रा में ढेर, 3 नक्सली मारे गए
Lens poster

Popular Posts

उड़ान के लिए तैयार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में जानिए सब कुछ

मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और विशाल क्षमता के साथ…

By अरुण पांडेय

Testing time for the nation

Yesterday’s attack in pahalgam is perhaps the worst in recent memory even the pulwama attack…

By Editorial Board

संभल हिंसा: 450 पेज की गोपनीय रिपोर्ट में क्‍या है? कब होगी सार्वजनिक?

लखनऊ। संभल में हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

ED
छत्तीसगढ़

पूर्व CM भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल 22 जुलाई तक ED की रिमांड पर, शराब घोटाला से जुड़ा मामला

By नितिन मिश्रा
Indravati River
छत्तीसगढ़

बीजापुर में इंद्रावती नदी में मगरमच्छ का हमला, युवक की मौत

By Lens News
अन्‍य राज्‍य

राजस्थान में हुआ बस हादसा, मजदूरों की बस हाईटेंशन तार से टकराई, 3 की मौत

By पूनम ऋतु सेन
दुनिया

क्या एलन मस्क नशे की हालत में ट्रंप को अंट शंट बोल गए, राष्ट्रपति करा रहे जांच

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?