[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

उड़ान के लिए तैयार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में जानिए सब कुछ

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: October 7, 2025 10:00 PM
Last updated: October 7, 2025 11:26 PM
Share
Navi Mumbai International Airport
SHARE

मुंबई। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और विशाल क्षमता के साथ भारत के विमानन क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करने को तैयार है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में धनबाद के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) की तकनीकी विशेषज्ञता ने अहम भूमिका निभाई है।

यह हवाई अड्डा 1,160 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला है और इसे चार टर्मिनलों के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो भविष्य में सालाना 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा। पहले चरण में एक रनवे के साथ यह सालाना 2 करोड़ यात्रियों को सेवा देगा, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल होंगी।

शुरुआत में प्रति घंटे 20-23 उड़ानें संचालित होंगी, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है। हवाई अड्डे का डिज़ाइन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुगम ट्रांसफर की सुविधा देता है, जिसमें बार-बार सुरक्षा और सीमा शुल्क जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा इसे दुबई जैसे वैश्विक हब की तरह स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

हवाई अड्डे का टर्मिनल विश्व प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़हा हदीद द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जिन्होंने बीजिंग डाक्सिंग हवाई अड्डे और ग्वांगझू ओपेरा हाउस जैसे प्रोजेक्ट्स को भी आकार दिया है। टर्मिनल का डिज़ाइन भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण कमल के फूल से प्रेरित है, जो इसे सौंदर्य और सांस्कृतिकता का अनूठा संगम बनाता है।

अडानी की 74% हिस्सेदारी

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) एक पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL), जो अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है। अडानी की 74% हिस्सेदारी और सिडको (CIDCO) की 26% हिस्सेदारी है।

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने इस ग्रीनफील्ड परियोजना स्थल का दौरा कर चुके हैं और अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।  इस हवाई अड्डे के पूरी तरह से चालू होने पर प्रतिवर्ष 9 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ डिज़ाइन किया गया है।

Ahead of the inauguration of Navi Mumbai International Airport on 8 Oct, I met with our differently-abled colleagues, construction workers, women staff, engineers, artisans, fire fighters and the guards who helped bring this vision to life. I felt the pulse of a living wonder – a… pic.twitter.com/Uj7Ikue7vM

— Gautam Adani (@gautam_adani) October 1, 2025

अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले, मैंने हमारे दिव्यांग सहयोगियों, निर्माण श्रमिकों, महिला कर्मचारियों, इंजीनियरों, कारीगरों, अग्निशामकों और सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात की, जिन्होंने इस सपने को हकीकत में बदलने में योगदान दिया।

मैंने एक जीवंत ऊर्जा और उत्साह का अनुभव किया – यह एक ऐसा स्मारक है जिसे हज़ारों मेहनती हाथों और समर्पित दिलों ने मिलकर गढ़ा है।”

तकनीकी और पर्यावरणीय खासियतें

हवाई अड्डे के निर्माण में सिंफर की ब्लास्टिंग तकनीक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 92 मीटर ऊंचे उलवे पहाड़ को समतल करने और उलवे नदी की धारा को मोड़ने का जटिल कार्य सिंफर के वैज्ञानिकों ने पूरा किया। इस तकनीक ने रनवे और टर्मिनल को समुद्र और नदी के बीच एक मजबूत आधार प्रदान किया। इसके अलावा, हवाई अड्डा पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, और निष्क्रिय शीतलन प्रणाली जैसी टिकाऊ सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाती हैं।

किसके नाम पर है हवाई अड्डे

इस हवाई अड्डे का नाम स्थानीय किसान नेता स्वर्गीय दिनकर बालू (डीबी) पाटिल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने नवी मुंबई के विकास के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास और मुआवजे की वकालत की थी। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर तैयार की गई है और इससे विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, आतिथ्य, और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में 2 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

भविष्य की योजनाएं

हवाई अड्डे ने अकासा एयर, इंडिगो, और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइंस के साथ समझौते किए हैं, जिससे पहले चरण की क्षमता लगभग पूरी हो जाएगी। यह हवाई अड्डा भारत का पहला कार्गो हब बनने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है, जो देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। भविष्य में इसे एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर हब के रूप में विकसित करने की योजना है।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्‍टूबर को दोपहर 3:30 बजे हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे मुंबई और नवी मुंबई से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह में सिंफर के प्रोजेक्ट लीडर डॉ. एमपी राय भी मौजूद रहेंगे। इस हवाई अड्डे को बनाने में 19,650 करोड़ रुपये की लागत आई है।

TAGGED:CIDCONavi Mumbai International AirportNMIATop_News
Previous Article Bijli जंगल सफारी की बीमार बाघिन ‘बिजली’ का जामनगर के वंतारा में होगा इलाज
Next Article Indian Railway डोंगरगढ़-गोंदिया के बीच चौथे ट्रैक के निर्माण को मोदी कैबिनेट की हरी झंडी
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

RSS ने विजयादशमी कार्यक्रम के लिए सीजेआई की मां को बनाया मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई की माँ और दिवंगत पूर्व राज्यपाल आर.एस.…

By आवेश तिवारी

Lest we forget

Today marks 50 years since the capture of Saigon by the north Vietnamese army and…

By Editorial Board

बालासोर के बाद अब ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती”

नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा ज्योति शर्मा ने शुक्रवार शाम अपने…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

बिहार

मतभेदों के बीच लालू और गहलोत की मुलाकात, गुरुवार को साझा प्रेस कांग्रेस

By आवेश तिवारी
Children at Chhattisgarh Congress's protest
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बच्चे, तापमान था 43 डिग्री

By नितिन मिश्रा
Bihar ADG Kundan Krishnan
बिहार

बिहार के एडीजी बोले, किसानों के पास काम नहीं, इसलिए बढ़ रही हत्याएं

By आवेश तिवारी
Nimisha Priya News
देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अगर निमिषा की जान चली गई तो यह दुखद होगा, 16 जुलाई को यमन में दी जा सकती है फांसी  

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?