[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

मिस वर्ल्ड 2025: आज हैदराबाद में ताजपोशी, क्या नंदिनी गुप्ता लाएंगी भारत का सातवां खिताब?

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: May 31, 2025 9:49 AM
Last updated: May 31, 2025 9:49 AM
Share
SHARE

द लेंस डेस्क. दुनिया की सबसे शानदार सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड 2025 ( Miss World 2025 ) आज रात हैदराबाद में अपने रोमांचक फिनाले के साथ इतिहास रचने को तैयार है. हाइटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में शाम 6:30 बजे (IST) शुरू होने वाला यह भव्य समारोह SonyLIV और www.watchmissworld.com पर लाइव देखा जा सकेगा। भारत की नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया 2023 की क्राउन होल्डर टॉप 4 में पहुंचकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। आज की इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

खबर में खास
मिस वर्ल्ड 2025: आज महामुकाबलाभारत में मिस वर्ल्ड का आयोजन: कब-कब हुआ?भारत की अबतक की मिस वर्ल्ड विजेतानंदिनी गुप्ता: भारत की उम्मीदआयोजक: मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशनमिस वर्ल्ड 2025: ताजा खबरें

मिस वर्ल्ड 2025: आज महामुकाबला

  • कहां और कब?: हाइटेक्स प्रदर्शनी केंद्र, हैदराबाद, तेलंगाना, 31 मई 2025, रात 6:30 बजे (IST)।
  • भारत की उम्मीद: नंदिनी गुप्ता (फेमिना मिस इंडिया 2023) टॉप 4 में पहुंचीं। उन्होंने टॉप मॉडल चैलेंज में एशिया-ओशिनिया का खिताब जीता और सेमीफाइनल (टॉप 40) व क्वार्टर फाइनल (टॉप 8) में शानदार प्रदर्शन किया।
  • खास बात: फिनाले में 108 प्रतिभागी तेलंगाना की पारंपरिक बुनाई वाली पोशाकें पहनेंगी, जिन्हें 723 कारीगरों ने सोने के धागों और मोतियों से बनाया। डिजाइनर अर्चना कोचर ने इन्हें “भारतीय संस्कृति का गौरव” बताया।
  • विवाद: मिस इंग्लैंड 2024, मिला मैगी ने आयोजन को “महिलाओं के लिए अपमानजनक ” बताकर बीच में ही छोड़ दिया और आयोजकों पर सवाल उठाए। तेलंगाना सरकार ने जांच के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की समिति बनाई। हालांकि इंग्लैंड के तरफ से पहले कहा गया कि मिला मैगी अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए कॉन्टेस्ट बीच में ही छोड़ रहीं हैं.
  • लाइव प्रसारण: SonyLIV और www.watchmissworld.com पर शाम 6:30 बजे से।

भारत में मिस वर्ल्ड का आयोजन: कब-कब हुआ?

भारत ने मिस वर्ल्ड की मेजबानी तीन बार की है –

  1. 1996: बेंगलुरु में पहली बार मिस वर्ल्ड आयोजित हुई। अमिताभ बच्चन की कंपनी ABCL ने इसे आयोजित करने में अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम इतने भव्य तरीके से आयोजित हुआ जिसके बाद अमिताभ कर्ज में डूब गए।
  2. 2024: 71वां संस्करण, 18 फरवरी से 9 मार्च तक दिल्ली और मुंबई में। फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सिनी शेट्टी (फेमिना मिस इंडिया 2022) ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  3. 2025: 72वां संस्करण, 10 मई से 31 मई तक हैदराबाद में। उद्घाटन गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में हुआ। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और तेलंगाना सरकार ने इसे आयोजित किया।

भारत की अबतक की मिस वर्ल्ड विजेता

भारत ने छह बार मिस वर्ल्ड का ताज जीता है:

  1. 1966 – रीता फारिया: भारत और एशिया की पहली मिस वर्ल्ड। लंदन में खिताब जीता और ब्यूटी-ब्रेन का अनूठा संगम दिखाया।
  2. 1994 – ऐश्वर्या राय: दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में ताज जीतकर वैश्विक सनसनी बनीं।
  3. 1997 – डायना हेडन: सेशेल्स में अपनी बुद्धिमत्ता से तीसरा खिताब दिलाया।
  4. 1999 – युक्ता मुखी: लंदन में भारत को चौथा ताज।
  5. 2000 – प्रियंका चोपड़ा: 18 साल की उम्र में लंदन में जीत, बॉलीवुड और हॉलीवुड में स्टार बनीं।
  6. 2017 – मानुषी छिल्लर: चीन में छठा खिताब जीता, सामाजिक कार्यों से सबका दिल जीता।

नंदिनी गुप्ता: भारत की उम्मीद

  • पृष्ठभूमि: 2004 में कोटा, राजस्थान में जन्मीं नंदिनी ने सेंट पॉल स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली। 2023 में फेमिना मिस इंडिया बनीं।
  • प्रतियोगिता में प्रदर्शन: टॉप मॉडल चैलेंज में एशिया-ओशिनिया खिताब, टॉप 40 (सेमीफाइनल), टॉप 8 (क्वार्टर फाइनल) और अब टॉप 4 में। उनकी सादगी और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया।
  • प्रेरणा: नंदिनी कहती हैं, “प्रियंका चोपड़ा मेरी प्रेरणा हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।”

आयोजक: मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन

मिस वर्ल्ड की स्थापना 1951 में एरिक मॉर्ले ने की थी। वर्तमान चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले इसे “ब्यूटी विद ए पर्पस” के मिशन के साथ चलाती हैं। भारत में आयोजन मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन, तेलंगाना सरकार और निजी साझेदारों के सहयोग से हो रहा है।

मिस वर्ल्ड 2025: ताजा खबरें

  • टॉप 8 प्रतिभागी: नंदिनी गुप्ता (भारत), सामंथा पूल (न्यूजीलैंड), फतौमाता कूलिबली (कोटे डी आइवर), सेल्मा कामान्या (नामीबिया), वेलेरिया कैनावो (वेनेजुएला), ऑरेली जोआचिम (मार्टीनिक), करेन जेनसन (बेल्जियम), जैस्मीन गेरहार्ट (आयरलैंड)।
  • विवाद की जांच: मिस इंग्लैंड के आरोपों पर तेलंगाना सरकार की समिति जल्द रिपोर्ट देगी।
TAGGED:Beauty contestMiss World 2025Top_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Coal Levi Case एक हफ्ते के अंदर छत्तीसगढ़ छोड़ना होगा तीनों अफसरों को
Next Article MIT दीक्षांत समारोह में हंगामा: भारतीय-अमेरिकी छात्रा मेघा वेमुरी का फलिस्तीन समर्थन, विवि ने समारोह में आने से रोका
Lens poster

Popular Posts

रोमन कैथोलिक चर्च के नए धर्मगुरु बने रॉबर्ट प्रीवोस्ट, जानिए उनके बारे में

द लेंस डेस्‍क। रोमन कैथोलिक चर्च को अपना नया सर्वोच्च धर्मगुरु मिल गया है। अमेरिका…

By The Lens Desk

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की सलाह: सोशल मीडिया की जगह संसद में उठाएं मुद्दे, दी गई अंतरिम राहत

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के…

By आवेश तिवारी

महाराष्ट्र में प्रोटोकॉल पर CJI गवई ने जताई नाराजगी, कहा – ‘मुख्य सचिव और DGP को रहना था मौजूद’

द लेंस डेस्क। (CJI) Justice BR Gavai: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

Spicejet Airline
देश

स्पाइसजेट स्टाफ से मारपीट करने वाले सैन्य अधिकारी पर एफआईआर

By अरुण पांडेय
Ratan Lal Dangi
छत्तीसगढ़

महिला प्रताड़ना का आरोप झेल रहे IPS डांगी पुलिस अकादमी से हटाए गए, PHQ अटैच, अजय यादव होंगे नए डायरेक्टर

By दानिश अनवर
Alok Shukla and Anil Tuteja
छत्तीसगढ़

नान घोटाले में डॉ. आलोक शुक्ला होंगे गिरफ्तार, अनिल टुटेजा को फिर रिमांड में लेगी ईडी

By दानिश अनवर
trade agreement between india and America
देश

सीजफायर के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के आसार, विशेषज्ञों ने कहा ब्लैकमेलिंग

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?