[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
तो क्‍या डूबने वाला है शेयर बाजार ! अब क्‍या करें?
एमपी सरकार ने गेहूं-धान की सरकारी खरीदी से हाथ खींचे, किसानों में मचा हड़कंप
जिस दवा के उपयोग से डॉक्टरों ने सालभर पहले किया था इंकार, उस पर अब CGMSC ने लगाई रोक
नक्सल संगठन ने माओवादी कमलू पुनेम को बताया ‘अवसरवादी’ और ‘डरपोक’, कहा – पार्टी के 2 लाख लेकर भागा
स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मुद्दे उछालने वाले पूर्व भाजपा नेता के विरुद्ध समर्थक पहुंचे अदालत
तारीख पर तारीख, उमर खालिद और शरजील के हिस्से में आज भी जेल की छत
शीत कालीन सत्र के पहले दिन पुराने विधानसभा भवन में ‘विदाई सत्र’, फिर बाकी 6 दिन नए भवन में चलेगा पूरा सत्र
पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे की जमानत पर हाईकोर्ट में याचिका, ED को नोटिस, अगली सुनवाई 18 नवंबर को
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने धर्मांतरण रोकने वाले होर्डिंग्स हटाने से किया इंकार, पादरियों के गांव प्रवेश बैन पर PIL खारिज
मंत्री नेताम ने कहा- …तुम्हारा खून बहुत फड़फड़ा रहा है, रक्तदाता युवक को लगा बुरा, वापस कर दिया प्रशस्ति पत्र
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
आंदोलन की खबर

जब गांधी ने श्रमिकों की मांग को लेकर, मोटरकार में बैठना छोड़ दिया

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: May 1, 2025 1:58 PM
Last updated: May 2, 2025 2:31 PM
Share
Satyagraha of Mahatma Gandhi
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा की विचारधारा ने दुनियाभर के जनांदोलनों और संघर्षों को प्रेरित किया है। फिर भी, इस बात की चर्चा कम ही होती है कि दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के बाद गांधी ने एक बड़े श्रमिक आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसे  भारत में श्रमिक आंदोलन के इतिहास में मील का पत्थर कहा जा सकता है।

गांधी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। इसके दो साल बाद 1917 में गांधी ने बिहार के चम्पारण में नील की खेती करने वाले किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। हुआ कुछ यूं था कि अंग्रेज शासकों के निर्देश पर जमींदार और साहूकार गरीब, भूमिहीन किसानों से जबर्दस्ती नील की खेती करवाते थे। मकसद था इंग्लैंड और यूरोप में नील की जरूरतें पूरी करना। नील की खेती से खेत बर्बाद हो रहे थे। अन्न उपजाना मुश्किल हो गया था। अंततः पीड़ित किसानों को गांधी का सहारा मिला और यह इतिहास में दर्ज है।

यह तकरीबन वही समय था, जब दुनिया प्लेग की महामारी से जूझ रही थी। भारत का बड़ा हिस्सा भी प्लेग से प्रभावित था। प्लेग ने अहमदाबाद की कपड़ा मिलों को भी प्रभावित किया, जहां  प्रवासी मजदूर काम करते थे। शहर से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया। इससे  कपड़ा मिल मालिक परेशान हो गए। श्रमिक चले जाएंगे तो उत्पादन कैसे होगा? इसकी काट उन्होंने श्रमिकों को प्लेग बोनस की पेशकश के रूप में ढूंढी।  यह उनके वेतन का 75 फीसदी तक था। इसका असर भी हुआ।

तब अहमदाबाद के मिल मालिकों को प्रवासी मजदूरों की कितनी जरूरत थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर की पूरी अर्थव्यवस्था इस पर निर्भर थी। आखिर अहमदाबाद को अपनी कपड़ा मिलों के कारण मैनेचेस्टर ऑफ ईस्ट यूं ही नहीं कहा जाता था। जनवरी, 1918 के आसपास जब प्लेग का असर कम होने लगा तब मिल मालिकों ने श्रमिकों को दिया बोनस और अन्य सुविधाएं वापस ले लीं। मगर श्रमिकों ने बढ़ती कीमतों का हवाला देकर वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर दी।

मिल मालिक इसके लिए तैयार नहीं थे।

अंततः श्रमिकों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता अनुसूइयाबेन साराभाई से संपर्क किया। गजब यह है कि अनुसूइया खुद एक मिल मालिक अम्बालाल साराभाई की बहन थीं। इसके बावजूद वह श्रमिकों के बच्चों के लिए काम कर रही थीं। उन दिनों गांधी देशभर में घूम जरूर रहे थे, लेकिन अपना ठिकाना अहमदाबाद में बना रखा था। वकील तो वह थे ही। दस्तावेजों से पता चलता है कि गांधी को  जिले के ब्रिटिश कलेक्टर की पहल पर मिल मालिकों और श्रमिकों के बीच मध्यस्थता की जिम्मेदारी दी गई।

श्रमिक पचास फीसदी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे, लेकिन मिल मालिक 20 फीसदी से एक पैसा अधिक देने को तैयार नहीं थे। बातचीत टूट गई और मिल मालिकों ने तालाबंदी कर दी। यह गांधी को नागवार गुजरा। अंततः मिल मालिक गांधी की पहल पर श्रमिकों के वेतन में 35 फीसदी की वृद्धि के लिए तैयार हो गए। यह पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चला।  जबकि उसी दौरान कई जगहों पर श्रमिक आंदोलनों के हिंसक होने के कई वाकये हो चुके थे।

सुब्बैया कन्नपन ने 1962 के अपने एक आलेख द गांधियन मॉडल ऑफ यूनियनिज्म इन ए डेवलपिंग इकनॉमी (आईएलआर रिव्यू) में इस पर विस्तार से लिखा है।  ध्यान रहे, गांधी ने श्रमिकों की मांग को लेकर अनशन करने के साथ ही एलान किया था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वे मोटरकार में भी नहीं चलेंगे।

इसी आंदोलन की पृष्ठभूमि में गांधी की मदद से अनुसूइयाबेन साराभाई ने टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन (टीएलए) की स्थापना की थी, जो कि कई दशकों तक प्रभावशाली ट्रेड यूनियन बना रहा। अनुसूइयाबेन साराभाई और गांधी के अहमदाबाद के कपड़ा मिल श्रमिकों के आंदोलन को याद करें, तो सचमुच श्रमिकों के हक में नई राह खुल सकती हैं।

TAGGED:Mahatma GandhiSatyagraha
Previous Article FIR for wrong list viral शहीद पर्यटकों की गलत सूची वायरल करने पर क्रिश्चन फोरम प्रमुख अरुण पन्नालाल पर एफआईआर
Next Article Labor Day मजदूर दिवस: हेयमार्केट स्क्वायर प्रदर्शन, जब दुनिया ने देखी श्रम की शक्ति
Lens poster

Popular Posts

कहां फंसा हैं 8वें वेतन आयोग में पेंच?

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली 1.2 करोड़ से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी अगले यानी कि…

By Lens News Network

इजरायल के खिलाफ आधा घंटे फोन कर देश में डिजिटल विरोध

रायपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी कि सीपीआई (एम) ने ‘गजा के लिए मौन’ का…

By Lens News

वह चिल्लाता रहा – “मैं पागल नहीं हूं, लेकिन न्यूयार्क एयरपोर्ट पर उसे जमीन पर दबा हथकड़ियां लगा दी”

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली कुणाल जैन ( kunal jain ) हेल्थ बॉट्स एआई के अध्यक्ष…

By Lens News Network

You Might Also Like

Housing Board
आंदोलन की खबर

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अध्यक्ष के बंगले के सामने किया प्रदर्शन

By दानिश अनवर
Aavas Aandolan
आंदोलन की खबर

दिल्ली में आवास अधिकार जन आंदोलन, 29 मई को जंतर-मंतर में होगा बड़ा प्रदर्शन

By Lens News Network
साहित्य-कला-संस्कृति

इतिहास के पन्नों से (6 मार्च) : महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की मुलाकात

By The Lens Desk
Aandolan Ki Khabar
आंदोलन की खबरछत्तीसगढ़

राज्योत्सव के पहले निःशक्त जनों का आंदोलन

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?