[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
VIT विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का शव कमरे में मिला, प्रबंधन के खिलाफ पहले ही गुस्से में थे छात्र
सचिन पायलट के सामने क्यों भिड़ गए कांग्रेसी?
भारत करेगा Commonwealth Games-2030 की मेजबानी, 20 साल बाद फिर मिला मौका
रेल कॉरीडोर : पुरानी लाइनों के वादों को भूल सरकार का खनिज परिवहन पर जोर
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने खुद बताया कहां हैं वो, तलाश में यूपी पुलिस की दो टीमें
दिल के अंदर घुसी गोली,अम्बेडकर अस्पताल की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला
SIR में मसौदा सूचियों के प्रकाशन का समय बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सहमत
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की तबीयत सुधरी, अफवाहों के बीच जानिए क्या है पूरा मामला?
CJI ने कहा- दिल्ली की खराब हवा में मेरा टहलना मुश्किल
कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर विवादों में, इस बार टी-शर्ट बनी वजह
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

कल्पना चावला की जयंती पर खास  : पहला मिशन, पृथ्वी के 252 चक्कर और 1.67 करोड़ किमी की दूरी

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 17, 2025 4:58 PM
Last updated: March 17, 2025 4:58 PM
Share
SHARE

खबर में खास
नासा में करियर और अंतरिक्ष मिशनपहला अंतरिक्ष मिशन (STS-87)दूसरा अंतरिक्ष मिशन (STS-107) और दुखद हादसा

हरियाणा के करनाल में जन्मी एक बेटी जो बचपन में अपने भाई के साथ मॉडल हवाई जहाज बनाकर आसमान में उड़ते के सपने देखती थी। एक दिन उसने अंतरिक्ष में कदम रखा तो दुनिया में चर्चा हो गई। जी हां,  वो कोई और नहीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला थीं। 17 मार्च 1962 को जन्मीं कल्पना का झुकाव बचपन से ही विज्ञान और उड़ान की ओर था।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा करनाल के टैगोर बाल निकेतन स्कूल में हुई। 1982 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने अमेरिका का रुख किया और टेक्सास विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और कोलोराडो विश्वविद्यालय से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की।

कल्पना चावला का जीवन और उपलब्धियां आज भी लाखों युवाओं को प्रेरित करती हैं। उनके सम्मान में नासा ने अपने सुपरकंप्यूटर “कल्पना” रखा। करनाल में कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की स्‍थापना की गई। इसके अलावा भारत और अमेरिका में कई पुरस्कार और सम्मान कल्पना चावला के नाम से दिए जाते हैं।

नासा में करियर और अंतरिक्ष मिशन

कल्पना चावला ने अपने करियर की शुरुआत नासा के एम्स रिसर्च सेंटर में की, जहां उन्होंने हवाई जहाजों और अंतरिक्ष यानों के डिजाइन पर काम किया। उनकी प्रतिभा और मेहनत के कारण 1994 में उन्हें नासा के अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया और 1995 में वह औपचारिक रूप से नासा की अंतरिक्ष यात्री बन गईं।

पहला अंतरिक्ष मिशन (STS-87)

तारीख: 19 नवंबर 1997 – 5 दिसंबर 1997

अंतरिक्ष यान: कोलंबिया स्पेस शटल

भूमिका: मिशन स्पेशलिस्ट

उपलब्धि: इस मिशन में उन्होंने पृथ्वी की 252 बार परिक्रमा की और कुल 1.67 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की।

दूसरा अंतरिक्ष मिशन (STS-107) और दुखद हादसा

तारीख: 16 जनवरी 2003 – 1 फरवरी 2003

भूमिका: मिशन स्पेशलिस्ट

अंतरिक्ष यान: कोलंबिया स्पेस शटल

उद्देश्य: इस मिशन में माइक्रोग्रैविटी और जैविक अनुसंधानों से जुड़े 80 से अधिक प्रयोग किए गए।

1 फरवरी 2003, जब कल्पना चावला और उनकी टीम अपने 16-दिनों के सफल मिशन के बाद पृथ्वी पर लौट रही थीं, तब एक भयानक हादसा हुआ। वायुमंडल में प्रवेश के दौरान स्पेस शटल कोलंबिया टूटकर बिखर गया, जिसमें कल्पना चावला सहित सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई।

TAGGED:AstronautColumbia ShuttleFirst Indian Woman in SpaceNASASpace MissionSTS-107STS-87
Previous Article छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के लिए करोड़ों की विदेशी फंडिंग? विधानसभा में गरमाया मुद्दा
Next Article बदहाल बिहार
Lens poster

Popular Posts

आपातकाल पर मोदी की कहानियां उनकी डिग्रियों जैसी हैं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो हर साल आपातकाल की सालगिरह यानी 25/26 जून को कोई…

By अनिल जैन

आपातकाल : राजशक्ति और जनशक्ति के तनाव से उभरा लोकतंत्र

पचास साल पहले 25 जून, 1975 की रात देश में आपातकाल लगा। दो साल रहा…

By चंचल

52 जिंदा सांपों के साथ थाईलैंड से चला आया इंडिया, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री…

By Lens News Network

You Might Also Like

Terrorist Rauf killed in 'Operation Sindoor'
देश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारा गया आतंकी रऊफ, पत्रकार डेनियल पर्ल का था हत्‍यारा, अमेरिका बोला थैंक्‍यू

By The Lens Desk
Umar Khalid and Sharjeel case
देश

रात में देर से मिली फाइल तो उमर खालिद और शरजील की जमानत पर सुनवाई से जज का इंकार

By आवेश तिवारी
AMARNATH YATRA
देश

अमरनाथ यात्रा पर भारी बारिश के कारण 1 हफ्ते पहले रोक

By पूनम ऋतु सेन
Ankita Bhandari
देश

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में 3 को उम्रकैद, पूर्व भाजपा नेता के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?