[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
सर्वे में एनडीए आगे तो तेजस्वी बने सीएम पद की पहली पसंद
दिल्ली के प्रदूषण से डरकर राहुल ने मां सोनिया को बाहर भेजने का किया था विचार
सरकारी स्कूल में लापरवाही: छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई पहली की छात्रा
तो क्‍या डूबने वाला है शेयर बाजार ! अब क्‍या करें?
एमपी सरकार ने गेहूं-धान की सरकारी खरीदी से हाथ खींचे, किसानों में मचा हड़कंप
जिस दवा के उपयोग से डॉक्टरों ने सालभर पहले किया था इंकार, उस पर अब CGMSC ने लगाई रोक
नक्सल संगठन ने माओवादी कमलू पुनेम को बताया ‘अवसरवादी’ और ‘डरपोक’, कहा – पार्टी के 2 लाख लेकर भागा
स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मुद्दे उछालने वाले पूर्व भाजपा नेता के विरुद्ध समर्थक पहुंचे अदालत
तारीख पर तारीख, उमर खालिद और शरजील के हिस्से में आज भी जेल की छत
शीत कालीन सत्र के पहले दिन पुराने विधानसभा भवन में ‘विदाई सत्र’, फिर बाकी 6 दिन नए भवन में चलेगा पूरा सत्र
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

एलन मस्क के स्टारशिप में लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद विस्‍फोट, अमेरिका का एथेना लैंडर चांद पर उतरा लेकिन संपर्क टूटा

The Lens Desk
The Lens Desk
Published: March 7, 2025 3:18 PM
Last updated: March 7, 2025 7:25 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को लॉन्च किए गए स्टारशिप रॉकेट से कुछ ही मिनटों बाद संपर्क टूट गया, जिसके बाद यह अंतरिक्ष में ही विस्फोट कर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका का एथेना लैंडर चांद पर उतर तो गया, लेकिन उससे संपर्क टूट गया है। नासा ने इस बारे में बाद में आपडेट देने को कहा है।

स्पेसएक्स मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा कि जब स्टारशिप अनियंत्रित होकर घूमने लगा, तो दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में आग के मलबे की लकीरें नजर आईं। स्पेसएक्स ने बताया कि लॉन्च के बाद इंजन बंद हो गए, जिससे रॉकेट बेकाबू हो गया। इसके कारण मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो हवाई अड्डों पर रात 8 बजे तक उड़ानों को रोक दिया गया।

दो महीने में यह दूसरी बार है जब स्पेसएक्स का स्टारशिप मिशन असफल हुआ है। इससे पहले जनवरी में लॉन्च किया गया रॉकेट भी नाकाम हो गया था और उसका जलता हुआ मलबा टर्क्स और कैकोस द्वीप पर गिरा था।

मिशन से मिली नई सीख

स्पेसएक्स ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “स्टारशिप के उड़ान भरते समय अनियोजित घटनाएं हुईं, जिससे संपर्क टूट गया। हम अब डेटा की समीक्षा कर रहे हैं ताकि इसकी असफलता का मूल कारण समझ सकें। हालांकि, इस परीक्षण से हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सबक मिलेंगे।”

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर, स्थिति को लेकर संशय बरकरार

अमेरिकी प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर गुरुवार को चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन में सफलतापूर्वक उतर गया। हालांकि, लैंडिंग के कुछ मिनटों बाद से मिशन कंट्रोलर उसकी सटीक स्थिति की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लैंडर सीधा खड़ा है या किसी और स्थिति में है।

मिशन कंट्रोलर को लैंडिंग की पुष्टि करने में भी वक्त लगा। मिशन डायरेक्टर और कंपनी के सह-संस्थापक टिम क्रेन ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि हमने चांद की सतह पर लैंड कर लिया है, लेकिन अब हमें यह जांचना होगा कि लैंडर की स्थिति क्या है।”

नासा और इंट्यूएटिव मशीन्स ने अचानक रोका लाइव प्रसारण

इस बीच, नासा और इंट्यूएटिव मशीन्स ने लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट अचानक बंद कर दिया और घोषणा की कि अब आगे की जानकारी दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि इंट्यूएटिव मशीन्स ने करीब एक साल पहले भी चंद्रमा पर एक स्पेसक्राफ्ट लैंड करवाया था, लेकिन उस दौरान लैंडर का पैर टूटने से वह पलट गया था। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि एथेना लैंडर की स्थिति क्या निकलकर आती है।

TAGGED:Elon Musk'sspace missionsStarship
Previous Article कर्नाटक बजट:बेंगलुरु को मिले 7 हजार करोड़ रूपये, सभी फिल्में 200 रुपये के फिक्स्ड प्राइस में
Next Article छ साल बाद जम्मू-कश्मीर का बजट पेश… खेती, रोजगार, पर्यटन के लिए उमर ने खोला खजाना
Lens poster

Popular Posts

रायपुर : EOW की बड़ी छापामार कार्रवाई, निलंबित अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आजआर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने प्रदेश के कई जिलों में बड़ी छापामार…

By पूनम ऋतु सेन

चेन्नई से मिले अलर्ट के बाद कोलंबो में विमान की जांच

नई दिल्‍ली। (Aircraft check in Colombo) पहलगाम हमले के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सीमा…

By The Lens Desk

भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल खरीदने का दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय को शुक्रवार को भारतीय वायु सेना से…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

दुनिया

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी

By The Lens Desk
MISS WORLD 2025
दुनिया

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर ‘ओपल सुछता चुंगसरी’ बनीं मिस वर्ल्ड 2025, थाईलैंड को पहली बार खिताब

By पूनम ऋतु सेन
दुनिया

क्या एलन मस्क नशे की हालत में ट्रंप को अंट शंट बोल गए, राष्ट्रपति करा रहे जांच

By Lens News Network
RD-93 MA
दुनिया

अमेरिका के बाद रूस ने किया भारत से डबल क्रॉस, पाकिस्तान को RD-93 MA की सप्लाई

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?