[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
गोवा नाइट क्लब का एक मालिक दिल्ली से गिरफ्तार, लूथरा ब्रदर्स की याचिका पर दिल्ली कोर्ट में आज सुनवाई
इंडिगो की 200 उड़ानों में कटौती, नहीं लगा जुर्माना
अब यूनियन बैंक ने भी अनिल अंबानी की RCOM और RTL के लोन खातों को फ्रॉड घोषित किया
श्री सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ उमड़े जन सैलाब से प्रशासन झुका, कलेक्टर ने जनसुनवाई की स्थगित
एम्‍स जाकर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से मिले सीएम साय
ग्राउंड रिपोर्टिंग: सिमट रहा एशिया के सबसे बड़े पशु मेला का वजूद
पांच साल में 65 लाख बच्चों ने स्कूल छोड़ा, आधी लड़कियां
रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन
मद्रास हाईकोर्ट के सिटिंग जज के ख़िलाफ़ सौ से अधिक सांसदों का महाभियोग प्रस्ताव पेश
श्रम संहिताओं के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष, फरवरी में आम हड़ताल ऐलान
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा…‘1937 में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए’  

अरुण पांडेय
अरुण पांडेय
Published: November 7, 2025 3:41 PM
Last updated: November 7, 2025 3:41 PM
Share
150 years of Vande Mataram
SHARE

नई दिल्‍ली। भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ 150 वर्ष का हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के कई प्रमुख नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम की याद ताजा की, साथ ही कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में गीत के आधे भाग को काटे जाने का मुद्दा उठाया और कांग्रेस की उस समय की सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यही निर्णय देश के बंटवारे की जड़ बना।

1937 में, ‘वंदे मातरम’ के महत्वपूर्ण पदों, उसकी आत्मा के एक हिस्से को अलग कर दिया गया था। ‘वंदे मातरम’ को तोड़ दिया गया था।

'वंदे मातरम' के इस विभाजन ने, देश के विभाजन के भी बीज बो दिए थे।

राष्ट्र-निर्माण के इस महामंत्र के साथ यह अन्याय क्यों हुआ, यह आज की पीढ़ी को जानना जरूरी… pic.twitter.com/8GQWWtwIoS

— BJP (@BJP4India) November 7, 2025

यह बात उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कही, जहां पूरे गीत के सामूहिक गायन से एक साल तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत हुई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर ‘वंदे मातरम’ का एक हिस्सा अलग कर दिया, जिससे समाज में फूट पड़ी और ब्रिटिशों की विभाजनकारी योजना को बल मिला। जिस दिन गीत को तोड़ा गया, उसी दिन भारत के विभाजन का आधार तैयार हो गया। यह बात उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर भी दोहराई थी।

मोदी ने आगे कहा, “1937 में ‘वंदे मातरम’ के टुकड़े कर दिए गए। इस विभाजन ने देश के बंटवारे के बीज बोए। राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र मंत्र के साथ ऐसा अन्याय क्यों हुआ? आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है, क्योंकि वही बांटने वाली सोच आज भी देश के सामने बड़ी चुनौती है।”

राष्ट्रगीत की यात्रा याद करते हुए मोदी ने कहा कि जो लोग राष्ट्र को सिर्फ भौगोलिक इकाई मानते हैं, उन्हें मां के रूप में देखना अजीब लग सकता है। लेकिन भारत अलग है, यहां मां जन्म देने वाली भी है, पालन करने वाली भी और संकट में संहार करने वाली भी।

विरोध की शुरुआत कैसे हुई?

कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने सबसे पहले गीत पर ऐतराज जताया। 1923 के कांग्रेस अधिवेशन में मशहूर गायक विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने इसे गाया तो जौहर ने रोकने की कोशिश की। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।

1937 में मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना के दबाव में कांग्रेस ने गीत से कुछ हिस्से हटाने का फैसला किया। 22 अक्टूबर 1937 को समीक्षा की घोषणा हुई और ज्यादातर भाग काट दिया गया। इसका विरोध हुआ, लेकिन अनसुना कर दिया गया। हटाए गए हिस्से में मां दुर्गा की प्रशंसा थी। मुस्लिम नेताओं का तर्क था कि पहले दो पदों में भारत माता का वर्णन है, लेकिन बाकी में हिंदू देवताओं का, इसलिए उन्हें निकाल दिया गया।

TAGGED:150 years of Vande MataramCongressPM ModiTop_News
Previous Article donald trump india visit डोनाल्ड ट्रंप आएंगे भारत, लेकिन कब?
Next Article Air India plane crash एयर इंडिया प्‍लेन हादसे के लिए पायलट जिम्‍मेदार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
Lens poster

Popular Posts

बर्बर और शर्मनाक

बस्तर के कांकेर जिले के बिनागुंडा से विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है,…

By Editorial Board

‘संविधान की किताब का करते हैं दिखावा…’, छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव से पीएम मोदी ने किस पर साधा निशाना ?

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्य के रजत जयंती समारोह का…

By दानिश अनवर

कट्टरता ने सभ्यताओं का विनाश किया

आज कहीं अधिक मौजूं है स्वामी विवेकानंद का शिकागो धर्म संसद में दिया गया भाषण…

By The Lens Desk

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

डीकेएस अस्पताल में 54 में से 45 डायलिसिस मशीनें और 35 में से 18 वेंटिलेटर खराब

By पूनम ऋतु सेन
Womens ODI world cup
खेल

विमेंस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर भारत सेमीफाइनल में

By दानिश अनवर
Emergency exit seat
देश

फ्लाइट में क्यों सबसे सुरक्षित होती है, इमरजेंसी एग्जिट की सीट ?

By नितिन मिश्रा
DELHI HC ON RAMDEV
देश

‘किसी के नियंत्रण में नहीं है रामदेव’, यह कहते हुए हाईकोर्ट ने लगा दिया अवमानना का केस

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?