[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

डीकेएस अस्पताल में 54 में से 45 डायलिसिस मशीनें और 35 में से 18 वेंटिलेटर खराब

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 18, 2025 8:35 PM
Last updated: November 18, 2025 8:35 PM
Share
SHARE

CG NEWS: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल डीकेएस इन दिनों गंभीर संकट से जूझ रहा है। अस्पताल में कुल 54 डायलिसिस मशीनों में से 45 और 35 वेंटिलेटरों में से 18 लंबे समय से खराब पड़े हैं। यानी किडनी के मरीजों के लिए जरूरी डायलिसिस की सुविधा लगभग ठप है और गंभीर मरीजों को सांस देने वाले ज्यादातर वेंटिलेटर भी काम नहीं कर रहे।

खबर में खास
तुरंत सुधार के बड़े फैसलेमेकाहारा के लिए भी अच्छी खबरें

सोमवार को मेकाहारा और डीकेएस अस्पतालों की स्वशासी समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। जैसे ही यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, सांसद बृजमोहन ने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘मरीज की जान सबसे कीमती है। एक दिन की देरी भी किसी की जिंदगी छीन सकती है। मशीनें खराब रहेंगी, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

तुरंत सुधार के बड़े फैसले

इस दौरान खराब डायलिसिस मशीनों और वेंटिलेटरों को फौरन ठीक करने के सख्त निर्देश दिए गए बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को भी तुरंत शुरू करने को कहा गया। दवाइयाँ और जांच के लिए जरूरी रीजेंट की कमी न रहे, इसके लिए नया नियम बनाया गया है अगर CGMSC से तीन दिन में मंजूरी नहीं मिली तो अपने फंड से तुरंत खरीदारी की जा सकेगी। डीन को 20 लाख और हर विभागाध्यक्ष को 1 लाख रुपये तक का आपात खर्च करने का अधिकार दिया गया।
बंद पड़े गामा कैमरा और पैट-स्कैन को भी जल्द शुरू करने के आदेश हुए।

मेकाहारा के लिए भी अच्छी खबरें

बैठक में सिर्फ समस्याओं पर ही बात नहीं हुई, सुधार के कई बड़े फैसले भी लिए गए:
नया ट्रॉमा सेंटर और अतिरिक्त क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगा।
सभी क्लासरूम को स्मार्ट क्लास में बदला जाएगा, इसके लिए एक करोड़ रुपये मंजूर।
नए पैरामेडिकल कोर्स शुरू होंगे, जिससे सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
छात्रों-डॉक्टरों के लिए सस्ता और अच्छा खाना मिलेगा, ओपन कैंटीन बनेगी।
पार्किंग और खेल सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, ‘रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लोग अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के हकदार हैं। पैसों की कमी कोई बहाना नहीं चलेगा। हमारा लक्ष्य है कि मेकाहारा और डीकेएस देश के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में शुमार हों।’ अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अगले कुछ दिनों में ज्यादातर खराब मशीनें ठीक कर दी जाएंगी। मरीजों और उनके परिजनों को उम्मीद है कि अब जल्द ही राहत मिलेगी।

TAGGED:cg newsChhattisgarhMEDICAL ISSUES IN CGTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article child laborers in Chhattisgarh उन बच्चों को स्कूल में होना चाहिए
Next Article Raipur Kharun River protest ब्राजील में COP30 तो रायपुर में उठी नदियों के अधिकार की आवाज, जानें कैसे हुआ अनोखा प्रदर्शन?
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल का इस्तीफा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।…

By Lens News Network

रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, पांच दिन पहले बेटे की भी हुई थी मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका…

By Lens News

मणिपुर में केंद्र नाकाम

दो साल से नस्लीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने का…

By The Lens Desk

You Might Also Like

CJI
देश

CJI की मां ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने से किया इंकार, बताया साजिश

By आवेश तिवारी
Nanded Honor Killing
अन्‍य राज्‍य

शव के साथ प्रेमिका ने की शादी, माता-पिता पर लगाया प्रेमी की हत्‍या का आरोप

By Lens News Network
All Party Meeting
देश

सर्वदलीय बैठक के बाद थरूर ने की मोदी की तारीफ, मनीष बोले – अनौपचारिक बातचीत, ओवैसी नदारद

By Lens News Network
BHARAT 24 NEWS CHANNEL
देश

भारत 24 की एंकर शाजिया निसार अमर उजाला के एंकर आदर्श झा के साथ ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में गिरफ्तार

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?