योगी की प्रेस कांफ्रेंस विवादों में, सवाल पूछने वाली महिला से पूछताछ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राज्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का बड़ा ऐलान किया है। लेकिन पत्रकारों के सवालों का जवाब न देने से प्रेस कांग्रेस विवादों में आ गया है।

यह विशेष अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए सरकार जनता तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएगी और विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना उठकर चले जाने को लेकर विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल दिव्या श्रीवास्तव नाम की एक महिला ने योगी जी को सवाल के लिए पुकारा तब तक योगी आदित्यनाथ उठ चुके थे। उस पर महिला ने कहा कि किस बात का प्रेस कांग्रेस कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि उक्त महिला पत्रकार से इंटेलिजेंस के लोग पूछताछ कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल एकतरफा बयान दिया गया और पत्रकारों के सवालों को नहीं लिया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को प्रेस कांफ्रेंस का नाम एकालाप रख लेना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now