सचिन पायलट के सामने क्यों भिड़ गए कांग्रेसी?

November 26, 2025 9:33 PM
Sachin Pilot

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। इस बात यह गुटबाजी धमतरी में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट (Sachin Pilot) , पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने देखने को मिली।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के धमतरी में संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बवाल हो गया। सचिन पायलट के मंच से उतरते ही पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र अजमानी ने महापौर की टिकट में दलाली का मामला उठाया, लेकिन पायलट ने उनकी बात नहीं सुनी।

सचिन जब जाने लगे तो अजमानी उनके पास गए और फिर अपनी बात रखने की कोशिश की।

इसके बाद सचिन ने उनकी बात सुनकर सिर हिलाया और कार में बैठ गए।

सचिन पायलट के साथ मौके पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

सचिन पायलट जैसे ही वहां से रवाना हुए तो पूर्व उपाध्यक्ष अजमानी और वर्तमान अध्यक्ष कैमरे के सामने ही आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर भद्दे आरोप लगाए।

दोनों एक दूसरे पर भाजपाई होने का आरोप लगा रहे थे। यहां तक की गालियां भी दी गईं। नेताओं की मौजूदगी में हुए इस विवाद ने पूरे कार्यक्रम की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए।

हंगामे और बदसलूकी के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए देवेंद्र अजमानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ेें : क्या कांग्रेस में असहमति के लिए जगह खत्म हो रही है?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories