एक हफ्ते तक कई राज्‍यों में भारी बारिश, दिल्‍ली-एनसीआर में तीन दिन का यलो अलर्ट  

Weather update

अगले एक हफ्ते कई राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, विशेष रूप से मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में भी भारी बारिश हो सकती है। 7 जुलाई को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तीव्र बारिश का अनुमान है। वहीं दिल्‍ली, एनसीआरमें 3 से 5 जुलाई तक बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

कहां-कहां होगी बारिश?

  • 2 से 5 जुलाई: बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना।
  • 5 से 7 जुलाई: मध्य प्रदेश में अत्यधिक बारिश का अलर्ट।
  • 2 और 3 जुलाई: झारखंड और ओडिशा में भारी वर्षा।
  • 2 से 7 जुलाई: उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश।
  • 2 से 7 जुलाई: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश।
  • 2 से 5 जुलाई: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश।
  • 2 से 4 जुलाई: पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा।
  • 2 जुलाई: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश; 4 जुलाई: पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश; 6-7 जुलाई: पंजाब और हरियाणा में बारिश।
  • 2 से 7 जुलाई: कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश; सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश।
  • 2 जुलाई: तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश।
  • 2 से 5 जुलाई: केरल और माहे में भारी बारिश।
  • 2 से 7 जुलाई: तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा।
  • 3 से 7 जुलाई: दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now