एम्‍स जाकर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से मिले सीएम साय

December 9, 2025 9:05 PM
vinod kumar shukla

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ज्ञानपीठ से सम्‍मनित वरिष्‍ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकत कर उनका हाल जाना। विनोद कुमार शुक्ला इस वक्‍त रायपुर, एम्स में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, डॉक्टरों से उनकी सेहत की ताजा स्थिति जानी और इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल जी हिंदी साहित्य की अनमोल निधि हैं। उनकी रचनाओं में जो सादगी, गहरी संवेदना और जीवन के सूक्ष्म अनुभवों को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है, वह पूरे देश और खासकर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories