छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाने में पीड़ित से मारपीट का VIDEO वायरल, देखें वीडियो

April 19, 2026 9:17 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने के अंदर एक एएसआई के पीड़ित से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। इस केस में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोपी एएसआई दिनेश तिवारी है। वहीं पीड़ित विनोद जायसवाल है।

वीडियो 12 अप्रैल का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एएसआई ने फरियादी को 15 से 20 थप्पड़ मारे। इससे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिलासपुर के रतनपुर थाने में 12 अप्रैल को फरियादी की पिटाई का वीडियो।

घटना के दौरान थाने में मौजूद प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन मौके पर पहुंचीं और तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि पीड़ित विनोद जायसवाल लंबे समय से अपनी शिकायत की जांच रिपोर्ट के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एएसआई दिनेश तिवारी ने रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर पैसे भी लिए थे। इसके बावजूद जब फरियादी ने काम न होने पर सवाल उठाया, तो कथित तौर पर थाने के अंदर ही मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फरियादी पर लगातार 15 से 20 थप्पड़ बरसाए गए, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में कथित मारपीट के दृश्य देखे जा सकते हैं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now