रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों में अफरा-तफरी

Train engine failures

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 9 बजे यात्री परेशान हो गए, जब बिलासपुर से भगत की कोठी जा रही ट्रेन नंबर 20843 का इंजन अचानक फेल हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण न केवल यह ट्रेन रुकी रही, बल्कि पीछे आ रही कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो गईं, जिससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्‍टेशन से यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार इंजन फेल होने की मुख्य वजह ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों तक पर्याप्त वोल्टेज न पहुंचना बताया जा रहा है। स्टेशन पर मौजूद अन्य रेल अधिकारियों ने यही जानकारी यात्रियों से साझा की।

यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन के रवानगी समय या वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही है, जिससे स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोग काफी नाराज हैं। कई यात्री घंटों से प्लेटफॉर्म पर बैठे इंतजार कर रहे हैं, जबकि ठंड के मौसम में यह परेशानी और बढ़ गई।

रात करीब 10 बजे गड़बड़ी ठीक किए जाने के बाद ट्रेनों को रवाना किया जा सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories