रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता कामरेड दुष्यंत तिवारी का निधन हो गया।वे 75 वर्ष के थे।
कामरेड दुष्यंत तिवारी लंबे समय तक मजदूर संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनीयन कौंसिल (एटक) में नेतृत्वकारी भूमिका में रहे और रायपुर में ही विभिन्न मजदूर आंदोलनों का उन्होंने नेतृत्व किया।वे छत्तीसगढ़ के जुझारू वामपंथी नेता कामरेड सुधीर मुखर्जी के साथ भी ट्रेड यूनियन गतिविधियों में सक्रिय रहे।
उनके पुत्र अनिकेत तिवारी के मुताबिक, कामरेड दुष्यंत का अंतिम संस्कार बुधवार 8 जुलाई को रायपुर के ही समीप मंदिर हसौद चंदखुरी मार्ग पर स्थित उनके गृहग्राम बड़गांव में सुबह 11 बजे किया जाएगा।









