SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

June 17, 2025 9:39 PM
SSC GD Results

लेंस डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस परीक्षा में कुल 3 लाख 91 हजार 599 अभ्यर्थी पास हुए हैं। SSCकी तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। SSC GD Results

इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय आर्म्स पुलिस फोर्स के अंतर्गत आने वाले सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल्स, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे सुरक्षा बलों में 39000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें करीब साढ़े 3 लाख पद पुरुषों के और 40 हजार पद महिलाओं के हैं।

एसएससी जीडी परीक्षा में 25 लाख 21 हजार 839 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए है। इनमें से 3,51,552 पुरुष उम्मीदवार और 40,047 महिला उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास घोषित किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now