यूपी की राजनीति में भूचाल, भाजपा नेता के बेटे के सौ से ज्यादा सेक्स वीडियो वायरल, पत्नी ने खुद ही करा दी FIR

June 2, 2025 11:09 AM

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

उत्तरप्रदेश से चौंका देने वाला सेक्स स्कैंडल (SEX SCANDAL) सामने आ रहा है। मैनपुरी में एक भाजपा नेत्री के बेटे के 130 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सपा , कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर बीजेपी की नैतिकता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा दावा कर रही है कि उस महिला को पार्टी से निकाल दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक में पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रवन्ना के हजारों सेक्स वीडियो सामने आए थे।

इस पूरे केस में आरोपी की पत्नी और बीजेपी नेत्री की बहू का अपने पति के खिलाफ खड़े होना है। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराया है। पत्नी का कहना है कि उसका पति अन्य महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। युवक की पत्नी का कहना है कि वह मुझे धमकी देता था कि उसकी मां बीजेपी की बड़ी नेता है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

भाजपा नेता के बेटे का यह मामला सामने आने के बाद विपक्ष सक्रीय हो गया है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, बीजेपी के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है।’

नशीला पदार्ध खिलाकर शारीरिक शोषण

पिछले दो दिनों से वायरल वीडियो में बीजेपी नेत्री का बेटा एक अज्ञात युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने स्वयं सामने आकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। युवती ने कहा कि यह वीडियो हिडेन कैमरे से बनाए गए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ब्लैकमेलिंग के लगे आरोप

इस मामले में वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने एफआईआर में बीजेपी नेत्री उनकी वधू के साथ साथ युवक की बहन और बहनोई पर ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। युवती का कहना है कि निजी वीडियो चुराकर उनसे पैसे की मांग की गई थी, जो नहीं देने पर सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक फिलहाल फरार हो चुका है उसकी निरंतर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now