किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल, एलईडी टीवी और नगदी का शगुन

Rahul Gandhi

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को हरियाणा के गोहाना के एक गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने साल 2023 में ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे राहुल यहां पहुंचे थे। इस मौके लसर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। उनके समेत कई लोगों ने उनका हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा-राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए। राहुल करीब एक घंटे तक शादी वाले घर में रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा भी खाया।

किसान संजय ने कहा कि 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को बेटी तनु की शादी का न्योता देकर आए थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम पता चला। उस वक्त हम शगुन के गीत गा रही थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान-सम्मान किया और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई।

इससे पहले राहुल गांधी 8 जुलाई 2023 को अचानक सुबह मदीना गांव पहुंच गए थे। तब उन्होंने किसान संजय के खेत में करीब 15 मिनट तक ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई की थी। संजय ने बताया कि वो राहुल गांधी से पहली मुलाकात थी। उन्हें लगता था कि नेता हैं भूल गए होंगे। 10 मार्च को सुबह ही पता चला कि राहुल उनकी बेटी को आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

राहुल गांधी की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की एलईडी टीवी पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तुन को शगुन भी दिया। तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल हमारे यहां आए। वह घर में करीब एक घंटा रुके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories