5 माह से फरार सूदखोर रूबी तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूस, लगड़ाते चलते दिखाई दिया करणी सेना का पूर्व अध्यक्ष

November 9, 2025 5:44 PM
Ruby Tomar

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट एवं करोड़ो रूपये अवैध वसूली के आरोपी रूबी तोमर उर्फ वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर से गिरफ्तार करने के बाद रविवार को करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष रूबी तोमर रायपुर लेकर पहुंची पुलिस ने रायपुर में रूबी तोमर को जुलूस निकाला। इस दौरान रूबी तोमर लंगड़ाते हुए नजर आया।

ग्वालियर से गिरफ्तार किए जाने के बाद रायपुर लाकर रूबी तोमर को जुलूस निकाला गया।

रूबी तोमर उर्फ वीरेंद्र सिंह तोमर पर विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली करने का आरोप है। आरोपी रूबी तोमर को ग्वालियर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं रूबी तोमर का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के प्रकरण के फरार आरोपी रूबी तथा रोहित सिंह तोमर फरार चल रहे थे। रायपुर पुलिस लगातार दोनों आरोपियों को लोकेट करने का प्रयास कर रही थी, तभी पता चला कि आरोपी रूबी तोमर ग्वालियर में छिपा हुआ है। फिर रूबी को ग्वालियर में रेकी कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने रायपुर ने नगद ईनाम की घोषणा की थी। आरोपियों के संपत्ति को चिन्हांकित कर कुर्की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी  ने कहा कि फरार आरोपी रोहित तोमर की भी पतासाजी लगातार की जाकर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।  

यह भी पढ़ें : 5 महीने से फरार कुख्यात सूदखोर रूबी तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now