PM मोदी नहीं मार पाए रावण! जानिए क्यों?

October 3, 2025 1:04 PM
PM Modi

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते दशहरा के मौके पर रावण दहन रद्द कर दिया गया। बारिश की वजह से आईपी एक्सटेंशन स्थित रामलीला मैदान में होने वाला कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शामिल होना कैंसल हो गया है। अब पीएम मोदी इस बार दशहरे में रावण नहीं मार पाए।

इसके अलावा अमित शाह का केशव रामलीला पीतमपुरा में आने कार्यक्रम भी कैंसल हो गया।

पीएम मोदी ने दशहरा उत्सव पर अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन रामलीला में तेज बारिश की वजह से उनका कार्यक्रम पहले एक घंटे देरी से शुरू होने की घोषणा हुई, लेकिन फिर भी बारिश नहीं रुकी तो उसे कैंसल कर दिया गया।

दशहरे के दिन देश के कई इलाकों दिल्ली, नोएडा, पटना में बारिश के कारण रावण के पुतले गिर गए। कई जगहों पर पुतले टूट गए। रावण देखने आए कई लोग बारिश में भींगकर वापस चले गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लाल किले में श्री धार्मिक लीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है और भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने बताया-1963 में संघ ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया था, RSS के 100 साल पर सिक्‍का, डाक टिकट जारी

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now