PM मोदी के इजरायल दौरे को सलमान खुर्शीद ने बताया ‘शर्मनाक’ और ‘गलत समय पर’

February 28, 2026 9:04 PM
pm modi israel visit

लेंस डेस्‍क। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के साझा हमले के बीच कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी के इजरायल दौरे की आलोचना करते हुए कांग्रेस के विदेश विभाग ने “शर्मनाक” और “गलत समय पर” बताया है।

शनिवार को जारी बयान में पूर्व विदेश मंत्री सलमालन खुर्शीद ने कहा है कि इस यात्रा के समय पश्चिम एशिया में तनाव बहुत ज्यादा था। इज़रायल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा था और यात्रा के ठीक बाद इज़रायल (और अमेरिका) ने ईरान पर हमला कर दिया। भारत की विदेश नीति हमेशा शांति, अहिंसा, गुटनिरपेक्षता और अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित रही है। गांधीजी, नेहरू और संविधान में इसी का जिक्र है।

एक्‍स पर जारी इस बयान में  सलमालन खुर्शीद ने कहा है कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बढ़ रहा था, मोदी की यात्रा से ऐसा लगता है कि भारत इज़रायल के सैन्य कदमों का समर्थन कर रहा है। यह भारत की पुरानी नीति के खिलाफ है, जो किसी भी देश पर बल प्रयोग के खिलाफ है।

पार्टी ने चेतावनी दी कि इससे भारत की नैतिक स्थिति कमजोर होती है और अपनी ही समस्याओं (जैसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर भारत की बात कमजोर पड़ सकती है।

भारत के इज़रायल, ईरान, फिलिस्तीन और पूरे क्षेत्र से पुराने संबंध हैं। संबंध मजबूत करने चाहिए, लेकिन संतुलन बनाकर और सावधानी से, ताकि युद्ध या गलत धारणा से भारत के हितों को नुकसान न हो। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इज़रायल से दोस्ती चाहती है, लेकिन भारत की सभ्यतागत मूल्यों, संविधान और अंतरराष्ट्रीय शांति की नीति को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now