पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 दिनों में तीसरी बार इजाफा, सरकार ने कहा ‘घबराइये मत’

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें 10 दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ाई गई हैं। कंपनियों ने शनिवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं सीएनजी की कीमतों में भी एक रुपये का फिर इजाफा किया गया है।

इससे पहले 16 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। उसी दिन सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे। वहीं 17 मई को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये का अतिरिक्त इजाफा किया गया था। उसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे, जबकि सीएनजी एक रुपये और महंगा हो गया है।

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 4 से 5 रुपये का बड़ा इजाफा हो चुका है।पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। तेल पिछले 10 दिनों में ईंधन के दामों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिसके बाद पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 4 से 5 रुपये का बड़ा इजाफा हो चुका है।

नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कल तक जो सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, वह अब बढ़कर 81.09 रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में भी ईंधन की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।10 दिनों में कितनी बढ़ी कीमत?पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।अगर कुल बढ़ोतरी की बात करें तो बीते 10 दिनों में…

  • पेट्रोल करीब 4.74 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है
  • डीजल लगभग 4.82 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है
  • सीएनजी के दाम में 4 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है, जिसकी वजह से ईंधन महंगा हो रहा है।इस बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर लोगों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now