बिजली अफसर पर क्‍यों टूट पड़ी बागी पान सिंह तोमर की पोती

Pan Singh Tomar Granddaughter

झांसी। चंबल के बागी और डकैत पान सिंह तोमर का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। कारण है उनकी पोती सपना तोमर। सपना तोमर का गुस्‍सा यूपी के बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर उस वक्‍त फूट पड़ा जब वह स्मार्ट मीटर लगाने उनके घर पहुंचे थे। सपना ने जेई को लगातार सात थप्पड़ जड़े। यह घटना देखकर सपना की मां वहां पहुंचीं और उन्हें पकड़कर घर ले गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पुलिस ने जेई की शिकायत पर सपना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट दस सेकंड के वीडियो में एक गली में बिजली विभाग के कर्मचारी दिख रहे हैं। वीडियो में एक युवती आकर एक युवक को थप्पड़ मारती और धक्का देती दिखती है। वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो झांसी के बबीना थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी का है। बिजली विभाग के जेई विभव कुमार ने बताया कि पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। वहां कुछ समस्या की सूचना मिली थी। एक कनेक्शन शारदा तोमर के नाम पर था, जिनकी सहमति से मीटर बदला गया। इसी दौरान उनकी बेटी सपना ने बाहर आकर अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मारे। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now