रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप 2025

December 14, 2025 4:00 PM
Mega Health Camp 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप 2025 का आयोजन किया जाएगा। रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में यह पांच दिवसीय भव्य स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। आयोजन को राजधानी को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक राजेश मूणत ने कहा कि इससे पहले इसी परिसर में आयोजित पांच विशाल हेल्थ कैंप वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। उसी जनविश्वास और सहयोग के आधार पर इस वर्ष का मेगा हेल्थ कैंप पहले से अधिक व्यापक, आधुनिक और सुविधायुक्त रूप में आयोजित किया जा रहा है।

मूणत ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के संबंधित विभागों के साथ-साथ शहर की कई सामाजिक संस्थाएं भी इस सेवा अभियान में भागीदार होंगी। शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मरीजों की सेवा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मेगा हेल्थ कैंप में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद सहित देशभर से सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को कैंसर, हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, बांझपन उपचार और आयुर्वेद सहित कई विधाओं में नि:शुल्क जांच, परामर्श, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत केरकर, डॉ. आयुषी गोयल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मयूर जैन और डॉ. रमेश कवाड़ समेत कई प्रतिष्ठित चिकित्सक शिविर में सेवाएं देंगे। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को कृत्रिम जयपुर पैर, हाथ, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और वैशाखी भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।

मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह, रमेश बैस, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : टोकन न कटने से निराश किसान ने काटा गला… घायल किसान से मिलने अस्पताल पहुंचा कांग्रेस दल

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories