रायपुर। जनसंचार शिक्षा और शोध को नई ऊंचाई देने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (KTUJM) में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जाएगी। इस दिशा में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने हरियाणा के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का दौरा किया। वहां उन्होंने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई से विस्तृत बैठक की। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच जनसंचार क्षेत्र में अकादमिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
क्या होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में?
जनसंचार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार
नवाचार आधारित अध्ययन
संयुक्त शोध परियोजनाएं
छात्रों और शिक्षकों का आदान-प्रदान
मीडिया इंडस्ट्री से बेहतर तालमेल
प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सकेगी और जनसंचार क्षेत्र में नए रोडमैप तैयार किए जाएंगे।









