केदारनाथ धाम में फिर हादसा, लैंडस्‍लाइड में दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल

June 18, 2025 4:57 PM
Kedarnath Landslide

द लेंस डेस्‍क। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर जाने वाले पैदल रास्ते पर अचानक पहाड़ का मलबा गिर गया, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना जंगल चट्टी इलाके में पोल नंबर 153 के पास हुई। पहले भी 15 जून को इसी जगह मलबा गिरने से यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने खाई में गिरे लोगों को निकाला और घायलों को गौरीकुंड के अस्पताल में भेजा। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। इस सीजन में केदारनाथ यात्रा के दौरान पहले भी दो हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं, जिनमें पांच लोगों की जान गई थी।

बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे श्रद्धालु सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे, तभी पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हुए। पत्थरों से बचने की कोशिश में पांच लोग खाई में गिर गए, जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई।

लगातार बारिश के कारण केदारनाथ के रास्ते पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। रास्ता फिसलन भरा होने से भी श्रद्धालुओं को मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की चेतावनी दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now