JNU में लाल-लाल लहराया, छात्र संघ चुनाव में चारों पदों पर  यूनाइटेड लेफ्ट  की जीत, अदिति मिश्रा अध्‍यक्ष

November 6, 2025 8:33 PM
JNU student union elections

नई दिल्‍ली। JNU student union elections: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने चारों प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा विजेता बनीं। उपाध्यक्ष की कुर्सी गोपिका के नाम रही। महासचिव का पद सुनील यादव ने हासिल किया। संयुक्त सचिव के रूप में दानिश ने सफलता पाई। इन सभी स्थानों पर वामपंथी गठबंधन के प्रतिनिधियों ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया।

वामपंथी गठबंधन समावेशी, पहुंच योग्य और लोकतांत्रिक जेएनयू को बनाए रखने के मुद्दे पर चुनाव लड रहा था, जबकि एबीवीपी ने प्रदर्शन और राष्ट्रवाद के आधार पर छात्रों को आकर्षित करने की कोशिश की। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने दस साल बाद केंद्रीय पैनल में संयुक्त सचिव पद जीतकर जोरदार वापसी की थी। लेकिन नए परिणामों से साफ है कि जेएनयू में वामपंथी छात्रों के मजबूत आधार को तोडना अभी मुश्किल बना हुआ है।

मतगणना के दौरान झड़प

मतगणना के दौरान कुछ तनाव पैदा हो गया। वामपंथी गठबंधन के कुछ लोगों के बीच मतगणना स्थल के निकट हल्की नोकझोंक हुई। परिसर सुरक्षा कर्मी फौरन पहुंचे और स्थिति संभाल ली। सूत्रों के अनुसार यह विवाद समूह के अंदर किसी असहमति से उपजा प्रतीत होता है, पर यह ज्यादा समय तक नहीं चला।

किसको कितने मिले वोट

अध्यक्ष

आदिति मिश्रा (वामपंथ): 1861 वोट

विकास पटेल (एबीवीपी): 1447 वोट

आदिति 414 वोटों से आगे

उपाध्यक्ष

के गोपिका (वामपंथ): 2966 वोट

तान्या कुमारी (एबीवीपी): 1730 वोट

के गोपिका 1236 वोटों से आगे

सचिव

सुनील यादव (वामपंथ): 1915 वोट

राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी): 1841 वोट

सुनील 74 वोटों से आगे

संयुक्त सचिव

दानिश अली (वामपंथ): 1991 वोट

अनुज दमारा (एबीवीपी): 1762 वोट

दानिश 229 वोटों से आगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now