पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, समाधान खोजने की अपील

June 22, 2025 10:58 PM
iran-israel war

iran-israel war:  मध्‍य पूर्व में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति के साथ क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने हाल के बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई और तनाव को तुरंत कम करने, बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए समाधान खोजने की अपील की। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता जल्द बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now