छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन

December 14, 2025 7:04 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय (IPS PRAKHAR PANDEY) का रविवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे आकस्मिक निधन हो गया। भिलाई में अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हृदयघात की पुष्टि की। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रखर पांडेय वर्तमान में रायपुर पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में सीआईडी विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने करियर में उन्होंने कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक तथा बिलासपुर व राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ सहित कई संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now