गुजरात से ओमान जा रहे जहाज में आग, युद्धपोत INS तबर ने शुरू किया रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

Indian Navy Rescue Operation

ओमान की खाड़ी में एक जहाज MT Yi Cheng 6 में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS तबर तुरंत हरकत में आया। यह जहाज पलाउ देश का है और गुजरात के कांडला से ओमान के शिनास जा रहा था। रविवार को जहाज से एक आपातकालीन संदेश (डिस्ट्रेस कॉल) मिलने के बाद INS तबर ने बचाव अभियान शुरू किया। जहाज के इंजन रूम में लगी आग के कारण वहां पूरी तरह से बिजली ठप हो गई थी।

INS तबर की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और अपनी नाव और हेलीकॉप्टर के जरिए अग्निशमन दल और जरूरी उपकरण MT Yi Cheng 6 पर भेजे। जहाज पर सवार 14 भारतीय चालक दल के सदस्य थे। 13 भारतीय नौसैनिक और जहाज के 5 चालक दल के सदस्य मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बचाव अभियान की जानकारी साझा की। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, INS तबर, जो ओमान की खाड़ी में तैनात है, ने इस आपदा का त्वरित जवाब दिया और जहाज को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now