छत्तीसगढ़ में DSP की पत्नी ने नीली बत्ती वाली कार में किया स्टंट, वीडियो वायरल

June 14, 2025 12:49 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में DSP की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में डीएसपी की पत्नी एक नीली बत्ती वाली कार के बोनट पर बैठ कर स्टंट कर रहीं है। वहीं गाड़ी के आगे से लेकर पीछे तक के सभी दरवाजे खुले हुए हैं और गाड़ी चल रही है। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। DSP wife stunt

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही महिला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन में उपयोग की गई गाड़ी का नंबर CG 15 EF 3978 है। इसमें DSP द्वारा नीली बत्ती लगाई गई है। इसी गाड़ी में डीएसपी की पत्नी और कुछ युवतियां स्टंट करते दिखाई दे रहीं हैं।

वहीं इस वीडियो के लेकर कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। कांग्रेस ने लिखा है कि हाईकोर्ट लगातार ऐसे मामलों में फटकार लगा रहा है। ऐसा कृत्य करने पर युवाओं को छपरी बताया जाता है।लेकिन छत्तीसगढ़ में पदस्थ डीएसपी के धर्मपत्नी होने की कई फायदे हैं, आपके लिए कोई नियम कायदे नहीं हैं।
नीली बत्ती के दरवाजे खुले हैं बोनट पर मेम साहब सवार हैं।यातायात नियमों में माचिस मारकर रुतबे का केक काटा जा रहा है

बता दें कि कार में किसी भी तरह का स्टंट करना गैर कानूनी है। इसके लिए पुलिस चालानी कार्रवाई भी करती है। इसके लिए अलग– अलग चालान निर्धारित किए गए हैं। हाइकोर्ट भी इन नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश देता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now