मन उदास है, जन्मदिन नहीं मनाऊंगा – महंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत ने कहा है कि इस बार 13 दिसंबर को वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। श्री महंत के अत्यंत करीब कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का दो दिन पहले ही मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

श्री महंत ने सोशल मीडिया पर लिखा – मेरे करीबी परिवार के मुखिया व भाई जैसे दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहे।दिल बहुत उदास है।

उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि यदि संभव हो तो इस बार उनके जन्मदिन पर किसी जरूरतमंद की मदद करें या एक पेड़ लगाएं।यही अनमोल तोहफा होगा।

यह भी पढ़ें : रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now