रायपुर। हनुमान के प्रकटोत्सव के अवसर पर रायपुर के गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस भवन (Congress Bhawan) के हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुवार को होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान मंदिर में सुंदर कांड पाठ किया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और आम श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष श्री कुमार मेनन और प्रदेश सचिव संगीता दुबे ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आग्रह किया है।








