दिल्ली में उन्मादियों का शिकार संगीतकार विक्रम का इम्फाल में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा लिंच किए गए चोंगथम विक्रम का पार्थिव शरीर आज इम्फाल पहुंचा और उनका अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थान थांगमेइबंद लौरुंगपुरेल लीकाई में किया गया।

प्रसिद्ध गिटारवादक के पार्थिव शरीर को इम्फाल हवाई अड्डे पर परिवार के सदस्यों और मित्रों सहित आम लोगों ने प्राप्त किया।
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके जन्मस्थान थांगमेइबंद लौरुंगपुरेल लीकाई ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि 55 वर्षीय चोंगथम विक्रम पर 6 सितंबर को नई दिल्ली के किलोकरी स्थित उनके आवास पर कुछ लोगों ने बेरहमी से हमला किया था। एक दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। हमले की जांच जारी है और दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों के कई नागरिक संगठनों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से मामले की त्वरित जांच करने का आग्रह किया है और इस अपराध में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now