अग्रसेन महाराज पर विवादित टिप्पणी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष के खिलाफ FIR

Amit Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराजा अग्रसेन सहित भाजपा से जुड़ी कई हस्तियों के खिलाफ बयान देने के मामले में राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में एफआईआर की गई है।

बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर कृत्य और विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 किसी वर्ग के धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने के आरोप में FIR दर्ज की है।

अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि अमित बघेल ने एक वीडियो बयान में महाराजा अग्रसेन, स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्व. दीनदयाल उपाध्याय और सिंधी समाज के आराध्य देवता श्री झूलेलाल के प्रति अशोभनीय और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया, जिससे समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने से जुड़ा है। इसी घटना को लेकर एक टीवी डिबेट के दौरान अमित बघेल ने यह विवादित टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने पर विवाद, क्रांति सेना और पुलिस में झूमा झटकी

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now