बजरंग दल के जिला संयोजक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर

August 21, 2025 2:04 AM
Bajrang Dal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों प्रार्थना सभा स्थल पर हंगामा मचाने वाले बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरस्वती नगर थाने में यह एफआईआर हुई है। आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में गाली गलौज, धक्का मुक्की और अश्लील इशारा करने के आरोप में एफआईआर की गई है। बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, गोल्डी शर्मा, अजय नेताम समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के कुकुरबेड़ा इलाके में धर्मांतरण के मामले में मसीही समाज के लोगों के खिलाफ स्थानीय निवासियों और बजरंग दल के लोगों ने एफआईआर कराई थी। इस दौरान मसीही समाज की तरफ से शिकायत की थी। इस शिकायत में तोड़फोड़ करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप था। पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दरअसल, प्रार्थना सभा में हंगामा और तोड़फोड़ करने के अलावा भीड़ ने पुलिस के सामने मसीही समाज के युवकों की पिटाई की थी। यह घटना 10 अगस्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories