राजस्‍थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, पायलट और को-पायलट ने गंवाई जान

July 9, 2025 9:11 PM
fighter jet crash

जयपुर। राजस्‍थान के चूरू जिले के रतनगढ़ इलाके में भारतीय वायुसेना के एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे वाली जगह के पास एक शव मिला है। इस प्लेन क्रैश में दोनों पायलट की मौत हो गई है। राजलदेसर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा भानुदा गांव के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी प्रेम सिंह ने मीडिया को बताया कि विमान ने अचानक नियंत्रण खो दिया और जमीन पर गिरते ही इसके टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिससे आसपास के खेतों में आग भड़क उठी। विमान का मलबा पूरे क्षेत्र में बिखर गया। यह हादसा दोपहर लगभग 12:40 बजे हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, विमान में कितने लोग सवार थे, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन घटनास्थल पर शव के अवशेष बिखरे हुए देखे गए हैं।

हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि राजस्थान के चुरू के नजदीक एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान उसका जगुआर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई क्षति नहीं हुई। हादसे के कारणों की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now