एपस्टीन की सेक्स ट्रैफिकर को लेकर बिल क्लिंटन आए थे भारत

December 19, 2025 8:10 PM
Epstein Files Case

नई दिल्ली। एपस्टीन मामले में अब तक जो बड़ी बात सामने आ रही है वह यह है कि अब तक 2014 से पहले किसी भारतीय के साथ एपस्टीन से दूर-दूर तक नाते का खुलासा नहीं हुआ है।

लेकिन इस बात की पक्की जानकारी है कि 2003 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जब भारत आए तब अपने साथ यात्रा में एक सेक्स ट्रैफिकर को लेते आए।

लेकिन आश्चर्यजनक यह है कि देश की मीडिया ने इस गंभीर मामले में अब तक कोई चर्चा नहीं की। हालांकि क्लिंटन का यह दौरा आधिकारिक नहीं था। इस दौरे में क्लिंटन गुजरात भी गए थे।

यौन अपराधों पर आरोपों के बावजूद नेताओं के साथ

अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एपस्टीन ने 2014 में केंद्र में सरकार बदलने के बाद भारतीयों से मित्रता गाढ़ी करनी शुरू कर दी। हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे उसके खिलाफ मामला 2005 में ही खुल गया था जब एक नाबालिग ने एपस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यानि एक घोषित यौन अपराधी लगातार विश्व राजनीति में सक्रिय था।

सबसे मजबूत गवाह वर्जीनिया का सुसाइड

वर्जीनिया गिऊफ्रे

एक दूसरी बात जो सर्वाधिक महत्वपूर्ण है वो यह है कि इस मामले में सबसे मजबूत गवाह वर्जीनिया गिऊफ्रे थी जिसने एपस्टीन पर आरोप लगाया था कि उसने मुझे 17 साल की उम्र में दुनिया भर के कई नामचीन पुरुषों के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। इसमें शामिल पुरुषों के ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू समेत कई खरबपति नेता और शिक्षाविद शामिल हैं। वर्जीनिया ने 41 की उम्र में इसी साल सुसाइड कर लिया।

वह कौन थी?

घिसलेन मैक्सवेल

एपस्टीन की गिरफ्तारी को 6 साल बीत चुके हैं उसने जेल में ही 2009 में 11 महीने की सजा के बाद सुसाइड कर लिया। लेकिन अब भी एक गवाह बची हुई  है। वह है ब्रिटिश सोशलाइट घिसलेन मैक्सवेल। जिस पर एपस्टीन द्वारा यौन शोषण के लिए नाबालिग लड़कियों की भर्ती करने का आरोप लगाया। यह वह सेक्स ट्रैफिकर थी जिसे लेकर क्लिंटन भारत आया था।

मैक्सवेल को 2021 के अंत में दोषी ठहराया गया था और वह 20 साल की जेल की सजा काट रही हैं, हालांकि उन्हें फ्लोरिडा जेल से टेक्सास के न्यूनतम सुरक्षा वाले जेल शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया था। मतलब उन पर भी नरमी बरती जा रही है।

यह भी देखें: एपस्टीन की संपत्ति से दर्जनों नई तस्वीरें जारी, बिल गेट्स और नॉम चोम्स्की की तस्वीरें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now