180 यात्रियों को लेकर लेह जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग

Emergency landing


नई दिल्ली।
दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की उड़ान (6E 2006) को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में लगभग 180 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने लेह के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद तकनीकी समस्या के चलते दिल्ली लौटने का निर्णय लिया। इंडिगो ने अभी तक खराबी की सटीक वजह नहीं बताई है। मीडिया खबरों के अनुसार एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि परिचालन प्रतिबंधों के कारण विमान को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान का रखरखाव किया जा रहा है और यात्रियों के लिए लेह जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी

वहीं हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की उड़ान (एसजी 2696) में भी तकनीकी खराबी आ गई। यह विमान सुबह 6:19 बजे उड़ा, लेकिन टेक-ऑफ के बाद इसके AFT बैगेज डोर लाइट में रुक-रुक कर समस्या दिखी। एहतियात के तौर पर पायलट ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित लैंड कराया। केबिन का दबाव सामान्य रहा और यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। तिरुपति की यात्रा के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now