अफीम की खेती करने वाले निलंबित भाजपा नेता को फिर से रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी छत्तीसगढ़ पुलिस

Durg Police

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की फसल को दुर्ग पुलिस (Durg Police) ने नष्ट कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, खेत से बरामद अफीम के पौधों की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में पुलिस ने खेत के मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच के तहत एक बार फिर भाजपा नेता से पूछताछ की जाएगी। दुर्ग पुलिस जेल भेज दिए गए निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का एक बार फिर पुलिस रिमांड ले रही है। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि तीन लोगों को इस केस में जेल भेजा गया है। जांच अभी चल रही है, इसलिए विनायक ताम्रकार से फिर से पूछताछ होनी है। इस वजह से पुलिस रिमांड ली जा रही  है।  

पुलिस के अनुसार इस अवैध खेती में शामिल आरोपियों में खेत के मालिक और भाजपा से निलंबित राइस मिल नेता विनायक ताम्रकार, मनीष ठाकुर और राजस्थान निवासी विकास विश्नोई शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम की खेती कराने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को इसकी भनक नहीं लग सकी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती पहली बार की गई थी या यह काम पहले से ही धीरे-धीरे बढ़ते हुए इस स्तर तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें : अफीम की खेती करने वाले BJP नेता को पार्टी ने किया सस्पेंड, खेत का दौरा करने पहुंचे भूपेश बघेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now