छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 10 नाबालिग, महीनेभर में दूसरी वारदात

Durg Police

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बाल संप्रेक्षण गृह से 10 से अधिक नाबालिग आरोपी फरार हो गए हैं। सभी आरोपी गंभीर अपराधों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

दुर्ग में महीनेभर में इस तरह की वारदात का यह दूसरा मामला है। करीब महीनेभर पहले भी इसी तरह से तीन नाबालिग भाग गए थे।

नाबालिग आरोपियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। आस-पास के इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।

घटना को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। बताया जा रहा है कि संप्रेक्षण गृह में निगरानी व्यवस्था लंबे समय से कमजोर थी, लेकिन सुधार नहीं किया गया।

महीनेभर के अंदर ही संप्रेक्षण गृह से नाबालिगों के भागने के दो घटनाओं ने संस्था की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी फरार अपचारियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।

वहीं, विभाग की चुप्पी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठने लगी है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now