दुर्ग पुलिस ने पकड़ी 6.60 करोड़ की नकदी, चार लोग हिरासत में

September 20, 2025 6:36 PM
DURG NEWS

DURG NEWS: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। यह रकम रायपुर से सूरत, गुजरात ले जाई जा रही थी।

पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, लेकिन गाड़ी में सवार चार लोग इस राशि के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी थाना प्रभारी जनक कुर्रे पहुंचे। चारों व्यक्तियों से नकदी के स्रोत और इसके परिवहन के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी है, ताकि आगे की जांच और कार्रवाई की जा सके।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now