IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र के समान मिलेगा DA, 1 जुलाई से होगा प्रभावी

November 5, 2025 1:03 PM
IAS Transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अखिल भारतीय सेवाओं (आईएएस, आईपीएस, आईएफएस) के अधिकारियों को केंद्र सरकार की दरों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA increased in Chhattisgarh) का लाभ देने का आदेश जारी किया है। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। सरकार के इस निर्णय से राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र के समान डीए का लाभ मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश्हा में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों को संशोधित दरों पर डीए दिया जाएगा।

आदेश के तहत 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% मिलेगा। संशोधित डीए का भुगतान आगामी माह के वेतन से किया जाएगा। महंगाई भत्ते की गणना केवल वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित मूल वेतन पर की जाएगी। इसके अलावा डीए पर कोई भत्ता, ओवरटाइम या अन्य भुगतान देय नहीं होगा।

    यह आदेश सामान्य प्रशासन विभााग के अपर सचिव मनोज कुमार जायसवाल ने जारी किया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि डीए वृद्धि से संबंधित समायोजन और भुगतान की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

    यह भी पढ़ें : अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के बराबर मिलेगा 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता

    दानिश अनवर

    दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now